सोलन : योगेश शर्मा (TSN)- व्यवस्था परिवर्तन की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार आज अपने एक साल के कार्यकाल का जश्न धर्मशाला में मना रही है, लेकिन सरकार के एक साल के कार्यकाल को लेकर भाजपा हर जिले में विरोध जताकर धरना प्रदर्शन कर रही है,सोलन में भी इसी कड़ी में भाजपा ने मॉल रोड़ पर रैली निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, इस दौरान इस रैली में भाजपा हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी संजय टण्डन और शिमला लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप मौजूद रहे। जिले के पांचों निर्वाचन क्षेत्रों से इस दौरान इस रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
जहां जहां आती हैं कांग्रेस सरकार वहां बढ़ता है भ्रष्टाचार,देश में चलती है सिर्फ मोदी गारंटी : टण्डन
हिमाचल भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टण्डन ने इन दौरान कहा कि आज भाजपा कार्यकर्ता आक्रोश दिवस के लिए हिमाचल के सब जिलों के अंदर विरोध कर रहे है। उन्होंने कहा कि जहां जहां भी कांग्रेस सरकार आती है वहां वहां पर भ्रष्टाचार बढ़ता जाता है। लेकिन जनता आज जानना चाहती है कि जो गारंटी की नट करके कांग्रेस सता में आई आज वो गारंटी कहा हैं,चाहे वो किसानों से गोबर खरीदने की बात हो,चाहे फलों के रेट निर्धारित करने की बात हो,रोजगार देने की बात हो,महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए देने की बात हो,इनमें से कोई भी गारंटी कांग्रेस पुरी नही कर पाई है। लेकिन देश मे सिर्फ एक गारंटी चलती है वो है मोदी की गारंटी, और देश जानता है जो गारंटी मोदी जी देते है वो हमेशा पुरी होती है।
कांग्रेस मना रही एक साल की नाकामियों की बरसी : सुरेश कश्यप
सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस सरकार आज अपने 1 साल की नाकामियों की बरसी मना रही है सरकार ने सत्ता में आते ही कई वादे किए थे,लेकिन एक भी वादा वह पूरा नहीं कर पाई है । सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि जनता सबकुछ जानती है और इसका जवाब साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में वोट के माध्यम से जनता देगी। उन्होंने कहा कि सोलन में भी धरना प्रदर्शन आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया है,प्रदेश सरकार की नाकामियां आज सबके सामने है जो गारंटी लेकर कांग्रेस सत्ता में आई थी वह आज पूरी नहीं हो पाई है इन सब बातों को लेकर पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है और भाजपा ने जनता तक पहुंचने का प्रयास किया है कि वे लोग भी इस बात को जाने की कांग्रेस सरकार 1 साल के कार्यकाल में कुछ भी नहीं कर पाई है ।
