सचिन शर्मा, मनाली: प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियां चुनाव की तैयारी में जुट चुकी है। सभाओं, सम्मेलनों सहित उद्घाटन और शिलान्यास का दौर भी प्रदेश में इस समय खूब चल रहा है। इस सब के बीच भाजपा महिला मोर्चा भी पूरी तरह से सक्रिय है। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से प्रदेश भर में सम्मेलन करवाए जा रहे है। इन सम्मेलनों के माध्यम से भाजपा महिला मोर्चा चुनावों के मद्देनजर महिला वोटर ओर फोकस कर रही है। इसी कड़ी में आज भाजपा महिला मोर्चा मनाली मंडल ने भाजपा महिला मोर्चा सम्मेलन का आयोजन मनाली रामबाग में किया।
इस सम्मेलन में मनाली विधानसभा क्षेत्र की सैकडों महिलाओं ने शिरकत की । मनाली में आयोजित किए गए इस भाजपा महिला मोर्चा सम्मेलन में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा रश्मि धर सूद ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की । इसके साथ ही प्रदेश सरकार में शिक्षा मंत्री और स्थानिय विधायक गोविंद सिंह ठाकुर भी विशेषतौर पर मौजूद रहे । रामबाग मनाली में आयोजित किए जा रहे सम्मेलन का शुभारंभ भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा रश्मि धर सूद व शिक्षा मंत्री गोविंद सिहं ठाकुर ने किया । इस दौरान सभी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर चुनावी टिप्स भी दिए।
मिडिया से रूबरू होते हुए भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रश्मि धर सूद ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की ओर से पूरे प्रदेश के प्रत्येक मंडल में सम्मेलन करने का लक्ष्य रखा गया है,जिसके चलते प्रदेश के 74 में से 68 मंडलों में सम्मेलन करने का लक्ष्य रखा गया है और इसमें वह सफल भी होंगे । आज इसी कड़ी में मनाली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा महिला मोर्चा का 25वां सम्मेलन मनाली और नाचन में आयोजित किया जा रहा है ।
उन्होने कहा कि इन सम्मेलनों में जो नारियां आ रही है उससे उन्हें उम्मीद है कि इस बार तो भाजपा प्रदेश में रिवाज बदलेगी और मजबूती से प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। रश्मि धर सूद ने कहा कि 70 साल में से 40 साल तक प्रदेश में एक छत्र राज था और उसमें भी कहीं भी महिलाओं को केंद्रित कर के कुछ नहीं किया गया और अब पांच साल में महिलाओं को एहसास हुआ है उनका भी समाज में कोई स्थान है। वहीं उन्होंने प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों में महिलाओं की दावेदारी को लेकर पुछ गए सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी उन महिलाओं को टिकट दे जों जायज ओर काबिल है। ऐसी महिलाओं को अवश्य टिकट मिलना चाहिए और उन्हें उम्मीद है कि इस बार काफी संख्या में महिलाओं को विधानसभा में जाने का मौका मिलेगा ।
