संजीव महाजन,नूरपुर: आज हिंदी दिवस के अवसर पर एम.सी.एम.डी.ए.वी. बाघनी( नूरपुर) विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल में हिंदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अपने भाषण के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने सभी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर कर भाग लिया।
इस सुअवसर पर कविता लेखन ओर नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। छात्रों ने हिंदी भाषा के महत्व को बताने वाले नारे लिखे ओर कविता वाचन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य एम. आर. राणा ने छात्रों को अपनी राष्ट्रभाषा हिंदी पर गर्व करने के लिए कहा ओर हिंदी के प्रचार- प्रसार को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया।
