राहुल चावला , धर्मशाला: कांग्रेस सरकार की ओर से प्रदेश में शिक्षण संस्थानों को बंद किए जाने का विरोध भाजपा की ओर से किया जा रहा हैं। भाजपा प्रदेश भर में इस फैसले के विरोध में आक्रोश रैलियां कर रही हैं। इसी कड़ी में रविवार को जिला मुख्यालय धर्मशाला में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में संगठनात्मक जिला कांगड़ा की ओर से आक्रोश रैली का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। जयराम ठाकुर ने कहा की तीन महीने में लोग सरकार के खिलाफ हो गए हैं। इसके लिए प्रदेश की जनता और विपक्ष जिम्मेवार नहीं है,बल्कि इसके दोषी सीएम और प्रदेश सरकार हैं। उन्होंने कहा कि हर दिन संस्थान बंद करने की डी-नोटिफिकेशन होती हैं । पूर्व सीएम ने कहा कि अधूरे काम को पूरा करने की जिम्मेवारी नई सरकार की होती हैं। हमने इसी भाव से काम किया। हमने बदले की भावना से काम करने की संस्कृति को बंद किया।
उन्होंने कहा कि तीन माह में सरकार ने सिर्फ संस्थान बंद करने का काम किया हैं। जयराम ठाकुर ने कहा लोगों की मांग पर ही संस्थान खोले जाते हैं। चले हुए संस्थान ही बंद कर दिए गए ओर हमारा एक साल का कार्यकाल खत्म कर दिया। पूर्व सीएम ने कहा कि घोषणा में बजट का पहले ही प्रावधान होता हैं। अब सुजानपुर में मुख्यमंत्री ने कॉलेज की घोषणा की। पालमपुर बीडीओ आफिस फिर खोल दिया फिर बंद क्यों किए।
ताले वाले मुख्यमंत्री बन गए है सुक्खू
नेता विपक्षी जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लोकप्रिय नहीं लॉकप्रिय मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि सीएम आंकलन करने के बाद निर्णय करते तो हम भी स्वीकार करते, लेकिन उन्हें तो जल्दी थी। जयराम ठाकुर ने कहा कि सीमेंट फैक्टरी विवाद से 200 करोड़ का नुकसान हुआ। ट्रक ऑपरेटर को नुकसान हो गया। विवाद सुलझाने का टालते रहे। उन्होंने कहा कि ताला लगाकर गारंटी पूरी मत करो। यहां उन्होंने सरकार को तेल के दाम बढ़ाने को लेकर भी घेरा। उन्होंने कहा कि 9 रुपए लीटर तेल महंगा हो गया, चार कैबिनेट हो गई लेकर ओपीएस लागू नहीं हुई।
मंत्रिमंडल में हुई हैं कांगड़ा की अनदेखी
नेता विपक्ष जयराम ठाकुर में कांग्रेस सरकार को घरते हुए कहा कि सरकार ने मंत्रिमंडल में कांगड़ा जिला के नजरअंदाज की हैं, तो वही मंडी को तो कुछ भी नहीं दिया गया हैं। उन्होंने कहा कि आय बढ़ाने की बात तो कांग्रेस करती है लेकिन खुद ही कांग्रेस की ओर से सीसीपीएस बना दिए गए हैं। छोटे राज्य में उप मुख्यमंत्री बनाया गया हैं दिल्ली से फरमान आता है और रातों-रात सेकेट्री बना बना लिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि सहारा योजना में पिछले 5 माह से पैसा नहीं जा रहा हैं। हिम केयर को बंद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। हमारा आंदोलन और उग्र होगा। विस सदन और सुप्रीम कोर्ट में जाकर भी लड़ाई लड़ेंगे।
