नाहन/देवेन्द्र कुमार : पद्मावती नर्सिंग कॉलेज में सोमवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।रोटरी क्लब नाहन की ओर से शिविर आयोजित किया जाएगा। रोटरी क्लब नाहन के अध्यक्ष नवनीत गुप्ता ने बताया कि सोमवार को माता पद्मावती नर्सिंग कॉलेज में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें क्लब के सदस्यों ने करीब 50 यूनिट रक्तदान करने का निश्चय किया है। उन्होंने बताया कि लोगों में रक्तदान को लेकर कई तरह की भ्रांतियां हैं। ऐसे में क्लब की ओर से लोगों को रक्तदान के बारे में सही जानकारी दी जाएगी और इन भ्रांतियों को भी दूर करने की कोशिश की जाएगी।
पद्मावती नर्सिंग कॉलेज में रक्तदान शिविर किया जाएगा आयोजित
Leave a comment
Leave a comment
