By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: एपीडा और एचपीएमसी की कार्यशाला में बागवानी उत्पादों के निर्यात बढ़ाने की रणनीति पर मंथन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > एपीडा और एचपीएमसी की कार्यशाला में बागवानी उत्पादों के निर्यात बढ़ाने की रणनीति पर मंथन
himachalNews

एपीडा और एचपीएमसी की कार्यशाला में बागवानी उत्पादों के निर्यात बढ़ाने की रणनीति पर मंथन

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/06/07 at 6:27 PM
Share

शिमला-:कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) और हिमाचल प्रदेश हॉर्टिकल्चरल प्रोड्यूस मार्केटिंग एंड प्रोसेसिंग कॉरपोरेशन (एचपीएमसी) के संयुक्त तत्वावधान में फागू (शिमला) में “हिमाचल प्रदेश के कृषि-प्रसंस्कृत खाद्य एवं पेय उत्पादों के निर्यात” विषय पर हितधारक सहभागिता कार्यशाला आयोजित की गई।कार्यशाला की अध्यक्षता वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार की निदेशक मोनिका गौर ने की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा एग्रो-प्रोसेसिंग फलों के अंतरराष्ट्रीय निर्यात के लिए नई रणनीति तैयार की गई है, जिससे हिमाचल प्रदेश के जैविक फलों को वैश्विक बाजारों में बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने निर्यातोन्मुख अवसंरचना, मूल्य संवर्धन और बाजार संपर्क को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

एचपीएमसी के प्रबंध निदेशक डी.सी. राणा ने कहा कि किसानों को प्रसंस्करण एवं निर्यात मूल्य श्रृंखला से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को भी प्रोत्साहन दिया जा सकता है। उन्होंने बागवानी उत्पादों की खरीद, प्रसंस्करण, ब्रांडिंग और विपणन में एचपीएमसी की भूमिका को रेखांकित किया।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव नितिन यादव ने हिमाचल के बागवानी क्षेत्र को वैश्विक बाजारों से जोड़ने और उच्च मूल्य वाले ताजे एवं प्रसंस्कृत उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।कार्यशाला में प्लम, आड़ू, खुबानी और चेरी जैसे स्टोन फ्रूट्स तथा उनसे तैयार मूल्यवर्धित उत्पादों के निर्यात की संभावनाओं पर विशेष चर्चा हुई। साथ ही खाद्य प्रसंस्करण, पैकेजिंग, ब्रांडिंग, गुणवत्ता प्रमाणन, ट्रेसबिलिटी मानकों और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच बढ़ाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया।प्रतिभागियों ने कोल्ड-चेन अवसंरचना, लॉजिस्टिक्स, फसलोत्तर प्रबंधन और निर्यात सुविधा से जुड़ी चुनौतियों पर भी चर्चा की। विशेषज्ञों ने इसे सरकारी एजेंसियों, निर्यातकों, प्रसंस्करण इकाइयों और किसान संगठनों के बीच समन्वय बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण मंच बताया।समापन अवसर पर डॉ. तरुण बजाज ने सभी प्रतिभागियों और हितधारकों का आभार व्यक्त करते हुए राज्य में मजबूत निर्यात पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने की दिशा में सामूहिक प्रयासों की सराहना की।

TAGGED: Shimla workshop of APEDA and HPMC
Chandrika June 7, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मनोकामना पूर्ण होने पर श्रद्धालु परिवार ने माता चिंतपूर्णी को अर्पित किया 750 ग्राम चांदी का भव्य छत्र
Next Article ढली-रामपुर फोरलेन परियोजना का सर्वे पूरा, हाटू माता रोपवे को मिलेगी रफ्तार: मुख्यमंत्री
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ढली-रामपुर फोरलेन परियोजना का सर्वे पूरा, हाटू माता रोपवे को मिलेगी रफ्तार: मुख्यमंत्री

Ago

मनोकामना पूर्ण होने पर श्रद्धालु परिवार ने माता चिंतपूर्णी को अर्पित किया 750 ग्राम चांदी का भव्य छत्र

Ago

पंचायती राज चुनाव परिणामों पर भाजपा का दावा, कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना: रणधीर शर्मा

Ago

24 से 26 जून तक सजेगा जिला स्तरीय पिपलू मेला, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे विधायक विवेक शर्मा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?