सचिन शर्मा, मनाली: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की जीत के बाद और कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सहित 26 जनवरी से शुरू होने वाले कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान से पहले मनाली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वालों की होड़ सी मच गई हैं।
पर्यटन स्थल मनाली में मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता गौतम ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले में सभी लोगों का स्वागत किया।
कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले ज्यादातर युवा भाजपा ओट आम आदमी पार्टी की विचारधारा को त्याग कर कांग्रेस वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ओर मनाली विधायक भुवनेश्वर गौड़ में अपना विश्वास जताते हुए कांग्रेस में शामिल हुए हैं।
गौतम ठाकुर ने बताया कि विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी के टिकटार्थी मनाली गांव के बुद्धिजीवी एवं शिक्षक हेमराज ठाकुर ने भी मंगलवार को अपने साथियों सहित कांग्रेस का दामन थामा हैं। इसके अलावा मनाली के बड़े कारोबारी जितेन्द्र शर्मा, राजू ठाकुर के साथ आए अन्य व्यापारियों ने भी विधायक भुवनेश्वर गौड़ में अपना विश्वास जताते हुए कहा कि केवल कांग्रेस पार्टी ही कारोबारियों ओर गरीबों की हितों की रक्षा कर सकती हैं।
गौतम ठाकुर ने बताया कि विधानसभा चुनावों से पहले भी और बादके सुखविंदर-भुवनेश्वर की जोड़ी से प्रभावित हो कर युवा वर्ग कांग्रेस की ओर आकर्षित हो रहा हैं दो बड़े राजनैतिक दलों की विचारधारा को पीछे छोड़ते हुए वह कांग्रेस में शामिल हुए हैं। मनाली गांव के हेमराज ठाकुर, मनाली शहर के जितेंद्र शर्मा,सियाल के राजू ठाकुर,अलेऊ न्यू मनाली के होटल व्यवसायी मोहम्मद शकील ओर चचोगा गांव से भाजपा छोड़कर कर आए आरटीआई एक्टिविस्ट ओर समाज सेवक कैप्टन सुरेश कुमार अपने साथियों ओर अन्य पचास से अधिक युवाओं ने कांग्रेस में अपना विश्वास जताया हैं और कांग्रेस का हाथ थामा हैं। इन सभी का वरिष्ठ कांग्रेस नेता गौतम ठाकुर फूल मालाएं पहना कर स्वागत किया।
