By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: केबिनेट मंत्री डॉ रामलाल मारकंडा ने की जनजातीय विकास परियोजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > केबिनेट मंत्री डॉ रामलाल मारकंडा ने की जनजातीय विकास परियोजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता
himachalpoliticalpolitical

केबिनेट मंत्री डॉ रामलाल मारकंडा ने की जनजातीय विकास परियोजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/07/14 at 9:22 AM
Share

केलंग : तकनीकी शिक्षा, जनजातीय विकास, सूचना प्रौद्योगिकी व जन शिकायत निवारण मंत्री डॉ रामलाल मारकंडा ने जनजातीय विकास परियोजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभिन्न विभागों के विकास कार्यों की रिपोर्ट ली। बैठक की समीक्षा करते उन्होंने कहा कि किसी भी विभाग का बजट लैप्स नहीं होना चाहिए, तथा यथासंभव प्रत्येक कार्य को शीघ्र आरम्भ करें।

उन्होंने कहा कि सभी विभाग अच्छा कार्य कर रहे हैं, बजट ख़र्च पिछली बैठक में 3 प्रतिशत से बढ़कर इस बैठक तक 23 प्रतिशत हुआ है,परन्तु कुछ विभागों में कार्यों को निश्चित समय सीमा के भीतर करने के लिये तीव्रता से करने की आवश्यकता है। जनजातीय उप-योजना के बजट का उपयोग लाहौल के भौगोलिक कारणों से सीमित कार्यअवधि तथा चुनावी वर्ष को देखते हुए तेज़ी से होना चाहिए ताकि विकास कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा किया जा सके।

कार्यों के टेन्डर करने की प्रक्रिया 15 सितम्बर से पहले पूर्ण किये जाने चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि सर्दियों के लिए पशुचारा की आपूर्ति के आदेश के लिए कृषि व पशुपालन विभाग पंचायत प्रतिनिधियों से मशवरा करके आवश्यकता अनुसार व्यवस्था करें।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष जनता की मांग के अनुसार मनरेगा के माध्यम से प्रत्येक पंचायत में लोगों को सेब के पौधे वितरित किये जायें, इसके लिए पंचायत स्तर पर सभी से डिमांड ली जाए। बैठक में ज़िलाधीश सुमित खिमटा, एसडीएम प्रिया नागटा, एसडीएम उदयपुर निशान्त तोमर, पीओआईटीडीपी रोहित शर्मा, पुलिस उप अधीक्षक हेमन्त ठाकुर, सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

TAGGED: Cabinet ministers, Dr. Ramlal Markanda, Tribal Development Project
admin July 14, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिये जनजागरूकता अभियान के तहत  करवाया गया कार्यक्रम
Next Article आईटीआई ऊना में कौशल आपके द्वार शुरू हुई योजना
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मां चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में भीख मांगते 13 बच्चे रेस्क्यू, चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस का संयुक्त अभियान

Ago

हमीरपुर जिला अदालत में हथियार के साथ पहुंचा व्यक्ति गिरफ्तार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Ago

लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप का आरोप, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात

Ago

जंगल रोपा वार्ड में चुनावी सरगर्मियां बढ़ीं, सनी कुमार शर्मा ने प्रचार अभियान को दी रफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?