By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: परिणाम जल्द घोषित करने की मांग को लेकर पोस्ट कोड (कला अध्य़ापक) 980 के अभ्यर्थी पहुंचे सचिवालय,उठाई ये मांग
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > परिणाम जल्द घोषित करने की मांग को लेकर पोस्ट कोड (कला अध्य़ापक) 980 के अभ्यर्थी पहुंचे सचिवालय,उठाई ये मांग
himachalNews

परिणाम जल्द घोषित करने की मांग को लेकर पोस्ट कोड (कला अध्य़ापक) 980 के अभ्यर्थी पहुंचे सचिवालय,उठाई ये मांग

admin
admin 2 Min Read
Updated 2023/06/05 at 10:10 PM
Share
संजु चौधरी, शिमला: सरकार ने हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग को भंग किया है, इसके चलते इसके माध्यम से करवाई जा रही भर्तियां भी लटकी हुई हैं। वहीं अब पूर्व में हुई भर्तियों का परिणाम का प्रदेश के हजारों युवा इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से परिणाम घोषित नहीं किए जा रहे हैं। इसके चलते अभ्यर्थी सचिवालय पहुंच रहे हैं ओर बेरोजगार युवा भर्तियों का रिज़ल्ट जारी करने के लिए सरकार पर दबाव डाल रहे हैं। सोमवार को 980 पोस्ट कोड (कला अध्य़ापक)  के अभ्यर्थी भी रिजल्ट घोषित करने की मांग को लेकर राज्य सचिवालय पहुंचे।
हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग पोस्ट कोड 980  कला अध्यापकों के 314 पदों को भरा जाना हैं। कर्मचारी चयन आयोग की ओर से इस भर्ती के लिए बीते जून 2022 में आवेदन मांगे गए थे और 8 सितंबर को इसके लिए लिखित परीक्षा हुई थी। इसका रिजल्ट 3 दिसंबर को निकाला गया था, जिसमें 971 उम्मीदवार पास भी हुए थे। इसके बाद इन उम्मीदवारों की डाक्यूमेंटेशन 16 से 21 दिसंबर पूरी की गईं. लेकिन इस बीच  पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद आयोग के कामकाज को निलंबित कर दिया ओर  आयोग को भंग कर दिया गया। इसके चलते कई अन्य भर्तियों सहित पोस्ट कोड 980 का रिजल्ट भी अधर में फंस गया हैं।
अभ्यर्थियों ने कहा कि सरकार की ओर से जांच के नाम पर भर्ती को लटकाया जा रहा हैं।अभ्यर्थियों ने कहा कि अगर किसी ने कुछ गलत किया है तो उसको इसकी सजा मिलनी चाहिए, जबकि जिन युवाओं ने मेहनत से परीक्षा पास की हैं, लेकिन जांच के नाम पर भर्तियों को लटकाया जा रहा हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से जल्द से जल्द परिणाम घोषित करने की मांग भी उठाई।
TAGGED: Arts Teacher, demand, Post Code, raised, reached, secretariat, Shimla
admin June 5, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मजदूरों के लाभ रोकने के पर उग्र हुई सीटू, किया महाधरना, सचिवालय का किया घेराव
Next Article विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्य स्तरीय हैकथॉन प्रतियोगिता का आयोजन, मुख्यमंत्री ने अव्वल प्रतिभागियों को किया सम्मानित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ओबीसी युवाओं के लिए राहत: चौधरी फाउंडेशन देगी फ्री कम्युनिकेशन स्किल और इंटरव्यू कोचिंग

Ago

15 मई के बाद बिना ट्रेड लाइसेंस कारोबार पर लगेगा मासिक जुर्माना, हमीरपुर नगर निगम सख्त

Ago

भाजपा पर विधायक सुरेश कुमार का हमला: महिला आरक्षण से लेकर भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल

Ago

चुराह में वन अधिकार अधिनियम 2006 पर कार्यशाला, लोगों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?