राहुल चावला, कांगड़ा (TSN): डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में रै+गिंग का मामला सामने आया हैं। कॉलेज प्रशासन ने एंटी रै+गिंग एक्ट के तहत 12 वरिष्ठ प्रशिक्षु चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की है जबकि दो जूनियर प्रशिक्षु चिकित्सकों को चेतावनी दी गई हैं। 12 चिकित्सकों को 50-50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है और 6 माह तक छात्रावास व तीन माह तक कॉलेज से निलंबित किया गया हैं।
वहीं डॉ राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा के प्राचार्य डॉ. भानु अवस्थी ने बताया कि मामले के तहत 12 प्रशिक्षु चिकित्सकों पर कार्रवाई की गई है और 50-50 हजार रुपए जुर्माना सहित 6 माह छात्रावास व तीन माह के लिए कॉलेज से निलंबित किया गया हैं। वहीं प्रताड़ना झेल रहे दो प्रशिक्षु चिकित्सकों को जानकारी न देने पर चेतावनी दी गई हैं।
