संजीव महाजन,नूरपुर(TSN): नूरपुर ब्लॉक के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुलयाली में न+शे के खिलाफ अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नूरपुर एसडीएम गुरसिमर सिंह ने मुख्यातिथि के रुप में शिरकत की । एसडीएम नूरपुर ने बच्चों से संवाद कर उन्हें न+शे के खिलाफ जागरुक किया ओर प्रश्नावली के माध्यम से बच्चों की राय जानी ।
नूरपुर एसडीएम गुरसिमर सिंह ने कहा कि जिला कांगड़ा में संवाद कार्यक्रम शुरू हुआ हैं। डीसी कांगड़ा की अध्यक्षता में हम सभी स्कूलों में व उपमंडल में न+शा मुक्त अभियान चला रहे हैं। हमने अपने सारथी अभियान को भी इसी के साथ जोड़ा हैं। यहां पहले हमने संवाद कार्यक्रम किया ओर बच्चों को बताया कि न+शा क्या हैं, क्या इसके नुकसान है और इसके हम एक प्रश्नावली कार्यक्रम करवा रहे हैं। इससे हम जान पाएंगे कि बच्चों की नशे को लेकर क्या राय हैं और वे क्या समझते हैं।
प्रधानाचार्य करतार चंद ने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुलयाली में न+शे के खिलाफ अभियान कार्यक्रम में नूरपुर एसडीएम ने भाग लिया हैं। हम एसडीएम नूरपुर का स्कूल में आगमन पर धन्यवाद करते हैं। एसडीएम नूरपुर ने बहुत अच्छे ढंग से बच्चों से संवाद किया और उन्हें जागरूक किया हैं। इसके साथ ही इन्होंने प्रश्नावली करके जो प्रश्न बच्चों से पूछे है उससे बच्चों की राय का भी पता चल जाएगा।
