देवेंद्र, सिरमौर: सिरमौर जिला के संगड़ाह में स्टेट विजिलेंस व एंटी क्रप्शन ब्यूरो की टीम ने विकास खंड कार्यालय में तैनात कनिष्ठ अभियंता (JE ) प्रदीप कुमार शर्मा को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया हैं ।
कनिष्ठ अभियंता की ओर से खरदिया मोड़ से पालर खड्ड लिंक रोड का एस्टिमेट बनाने की एवज में रिश्वत मांगी गई थी। ग्राम पंचायत के उप प्रधान की शिकायत पर ही विजिलेंस ने यह कार्रवाई की हैं। शिकायतकर्ता के आरोपों की पड़ताल के बाद विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाया। मंगलवार सुबह ही विजिलेंस की टीम ने संगड़ाह पहुंचकर जाल बिछा दिया। जैसे ही कार्यालय में कनिष्ठ अभियंता ने 10 हजार की रिश्वत ली, तुरंत ही जेई को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।
