अनिल कुमार, किन्नौर : छोलतू में आयोजित होने वाले प्रगतिशील हिमाचल स्थापना के 75 वर्ष के समारोह की तैयारियों को लेकर मंगलवार को उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक के अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि आयोजन के दौरान 10 विभागों की ओर से आयोजन स्थल पर विकासात्मक प्रदर्शनी लगाई जाएगी,जिसमें गत 75 वर्षों में किन्नौर जिला की विकास गाथा दिखाई जाएगी।
इस दौरान प्रदेश के स्थापना के 75 वर्ष के उपलक्ष मेें तैयार वृत चित्र दिखाया जाएगा साथ ही 75 वर्ष की विकास गाथा को प्रर्दशित करता गीत भी प्रसारित किया जाएगा। इस दौरान लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक के प्रदर्शन के अतिरिक्त मतदाताओं को ईवीएम से मतदान की जानकारी भी दी जाएगी।
उन्होंने विभागाध्यक्षो को निर्देश दिए कि प्रदर्शनी से संबंधित सभी तैयारी 8 अक्तूबर तक पूर्ण कर लें। उन्होंने अन्य विभागाध्यक्षों को भी निर्देश दिए कि आयोजन को लेकर उन्हें जो दायित्व दिए गए हैं उन्हे शीघ्र पूर्ण कर लें।
