By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: भगवान रघुनाथ की रथ यात्रा में शामिल होंगे PM मोदी, पुलिस ने तैयार किया खास प्लान (देखें तस्वीरें)
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > भगवान रघुनाथ की रथ यात्रा में शामिल होंगे PM मोदी, पुलिस ने तैयार किया खास प्लान (देखें तस्वीरें)
electionhimachalpolitical

भगवान रघुनाथ की रथ यात्रा में शामिल होंगे PM मोदी, पुलिस ने तैयार किया खास प्लान (देखें तस्वीरें)

admin
admin 6 Min Read
Updated 2022/10/05 at 11:44 AM
Share

कुल्लू/मनमिन्द्र अरोड़ा: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अक्टूबर को भगवान रघुनाथ की रथ यात्रा में शामिल होंगे। तो वही उसके लिए कुल्लू शहर में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसके अलावा लोगों के लिए भी पुलिस के द्वारा ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। ताकि गतिविधियां भी सुचारू रूप से पूरी की जा सके। कुल्लू पुलिस के अनुसार प्रधानमंत्री के काफिले के चलने के दौरान सड़कों पर अन्य वाहनों को कुछ स्थानों पर रोक दिया जाएगा ताकि पीएम का काफिला सरक्षित व निर्धारित समय पर कुल्लू रथ मैदान पहुंच सकें। एएसपी कुल्लू सागर चंद्र ने बताया कि 5 अक्टूबर को दशहरे के शुभारंभ के अवसर पर प्रधानमंत्री भुंतर एयरपोर्ट से ब्यास दरिया के बायें तट ( left bank) के फोरलेन सड़क से होते हुये ढालपुर आएंगे।

उस दौरान कुछ सड़कों को दोपहर बाद 2.30 बजे के बाद प्रधानमंत्री के काफिले के गुजरने के समय आम ट्रैफिक लिये बन्द रखा जाय़ेगा। जिसमें शाढ़ाबाई (भुंतर से लेकर शमशी तक), भुंतर के सैनिक चौक से लेकर भुंतर के हाथीथान चौक तक, हाथीथान चौक से लेकर शांगरीबाग कुल्लू तक का फोरलेन सड़क बंद रहेगी। वही, उसके आगे गुरुद्वारा अखाड़ा बाजार, कुल्लू से लेकर ढालपुर कुल्लू तक सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि ढालपुर पहुंचने के लिए उपरोक्त बंदिशों को ध्यान में रखते हुए 2.50 बजे से पहले भुंतर, हाथी थान क्षेत्र से निकल जाये ताकि लोग समय पर ढालपूर पहुंच सकें। ट्रैफिक की ये उपरोक्त बंदिशें केवल 5 अक्टूबर के लिये हैं।

यह रहेगा ट्रेफिक प्लान

ए एस पी कुल्लू सागर चंद्र ने बताया कि इसके अलावा पूरे दशहरे के दौरान यानी 5 अक्तूबर से लेकर 12 अक्टूबर तक मेला क्षेत्र में जो ट्रैफिक प्लान रहेगा। उसके अनुसार मेला क्षेत्र के बीचो बीच गुजरने वाला State Highway ट्रैफिक के लिए पूर्णतया बंद रहेगा। मेला क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित है। लेकिन छोटे वाहनों (LMV) के लिये खुला रहेगा। छोटे वाहनों की ढालपूर चौक से SP Office-Court Complex, DC-office हॉस्पिटल होते हूये दोनों तरफ आवाजाही होगी। लेकिन भुंतर होते हुये कुल्लू या आगे जाने वाले वाहनों को सलाह दी जाती है कि भून्तर से नदी के Left Bank के फोरलेन सड़क से जाए। इसके अलावा कुल्लू से भुंतर की तरफ जाने वाले बस यात्रियों के लिये ढालपुर में भुंतर की तरफ अस्थायी बस स्टैंड उपलब्ध रहेगा। यही से भुंतर की तरफ जाने वाली यात्री बसें चलेंगी। वही, कुल्लू के मुख्य बस स्टैंड तक यातायात हमेशा की तरह चलेगा लेकिन बस स्टैंड से मेला क्षेत्र ढालपुर की तरफ भारी वाहन ले जाने की मनाही रहेगी। इसके अलावा लगघाटी से आने वाले सभी वाहनों को यह सलाह दी जाती है कि अपने वाहन भुट्ठी चौ से करीब एक किमी पीछे, जो काफी खुली जगह है वहां पर पार्क करके आये। क्योंकि आगे उन्हे पार्किंग की समस्या आएगी।
उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र के अंदर वाहनों की पार्किंग मिलना बहुत मुश्किल है। अधिसूचित किये गये पार्किंग स्थल जैस मोनाल कैफे पार्किंग, टूरिज्म होटल सरवरी, ऑफिसर कॉलोनी, सरवरी बैक साइड, बिपाशा मार्किट इत्यादि लगभग सभी पार्किंग स्थल कुल्लू शहर के वाहनों से भरे रहते है। यहां बाहर से आने वाले वाहनों के लिये ज्यादा क्षमता नहीं बचती है। अतः असुविधा से बचने हेतु आप वाहन पार्किंग हेतु निम्नलिखित स्थानों का प्रयोग करें। भुंतर से मौहल की तरफ से आने वाले वाहन पिरडी में अंगोरा पार्क, राफटिंग साइट मौहल, डीएवी स्कूल ग्राउंड में गाडियां पार्क करें। यह स्थान मेला क्षेत्र से करीब चार किमी दूर हैं। आगे की यात्रा बस से करनी होगी। दशहरे के दौरान इस रुट पर प्रति 10 मिनट पर बस सर्विस उपलब्ध रहेगी।
मनाली की तरफ से आने वाले वाहनों को मुख्य़ बस स्टैंड के अंदर भी पार्किंग उपलब्ध है। अखाड़ा बाजार के टापू पुल के पास भी नगरपालिका द्वारा पार्किंग Site बनाई जा रही है। दशहरा के दौरान निजी वाहनों से कुल्लू आने वाले सभी लोगों को यह सलाह दी जाती है कि भुंतर की तरफ से आने वाले वाहन नदी के बायें तट की फोरलेन सड़क से आए व कुल्लू में वाहनों को मुख्य बस स्टैंड को फोरलेन से जोड़ने वाले भूतनाथ पुल के आस-पास फोरलेन पर ही किनारे पर पार्क करें। भूतनाथ पुल से पैदल नदी पार करके शॉर्टकट से मेला ग्राउंड पहुंचे। जो केवल 5-7 मिनट का रास्ता है। इसी प्रकार खराहल, नग्गर, मनाली की तरफ से आने वाले वाहन भी फोरलेन पर भूतनाथ पुल व बेली ब्रिज के आस-पास क्षेत्र में पार्क किए जाए। इन दोनों पुलों के आस-पास Auto/थ्री व्हीलर भी मिलेगें। फोरलेन पर इस क्षेत्र में करीब 300 वाहन निःशुल्क पार्क हो सकते है, व इस स्थान से मेला क्षेत्र ढालपूर का पैदल रास्ता 5 से 10 मिनट का है।

admin October 5, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पोषण अभियान के तहत संजय पराशर ने 46 मरीजों तक पहुंचाई पोषण किट
Next Article छोलतू में होगा प्रगतिशील हिमाचल स्थापना के 75 वर्ष का समारोह, तैयारियां पूरी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

441 पंचायतों में चिट्टे के खिलाफ जनजागरण अभियान शुरू करेगा जिला प्रशासन : अनुपम कश्यप

Ago

हाथ से मैला उठाने की प्रथा खत्म करने और कर्मियों के पुनर्वास पर जिला प्रशासन की विशेष समीक्षा

Ago

अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

Ago

23 जून को रामपुर में एस.एम.टी ट्रेनी के 70 पदों के लिए साक्षात्कार 

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?