By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: प्रदेश में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे केंद्र सरकार, एनडीआरएफ के फंड से करें नुकसान की भरपाई:गुमान सिंह
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > प्रदेश में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे केंद्र सरकार, एनडीआरएफ के फंड से करें नुकसान की भरपाई:गुमान सिंह
himachalpolitical

प्रदेश में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे केंद्र सरकार, एनडीआरएफ के फंड से करें नुकसान की भरपाई:गुमान सिंह

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/09/18 at 4:13 PM
Share
राहुल चावला, धर्मशाला(TSN):  प्रदेश में बरसात में आई आपदा को भारत सरकार राष्ट्रीय आपदा घोषित करे और एनडीआरएफ के फंड से प्रदेश को हुए नुकसान की भरपाई की जाए। जिन लोगों के घर और खेती बरसात में उजड़ी है, इनके लिए प्रदेश सरकार को फारेस्ट कंजरवेशन एक्ट में छूट के लिए आवेदन करना चाहिए। बरसात में घर और कृषि भूमि खो चुके लोगों को वन विभाग की भूमि पर घर और कृषि के लिए भूमि अलॉट की जानी चाहिए। यह बात हिमालय नीति अभियान के संयोजक गुमान सिंह, अध्यक्ष कुलभूषण उपमन्यू और सचिव संदीप मिन्हास ने सोमवार को धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही।
दो माह तक किया आपदा के कारणों का अध्ययन
गुमान सिंह ने कहा कि हिमालय नीति अभियान और अन्य सामाजिक संगठनों ने हिमाचल में आई आपदा का अध्ययन किया हैं। अध्ययन में यह सामने आया है कि इसके कारण मानवजनित हैं, जिस कारण यह आपदा व्यापक तौर पर प्रदेश में फैली और भारी नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि आपदा के लिए फोरलेन भी एक कारण बना और हाइड्रो प्रोजेक्ट का प्रबंधन गलत तरीके से हुआ और डैम सेफ्टी नियमों को सही ढंग से फॉलो नहीं किया गया। सीडब्ल्यूसी के प्रोविजन नहीं माने गए, उनकी अवहेलना हुई, जिसकी वजह से भी बहुत नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि दो माह के अध्ययन में वैज्ञानिकों व एक्टिविस्ट ने यह आंकलन किया हैं।
आपदा को रोकने हेतू केरल की तर्ज पर हो काम
उन्होंने कहा कि सरकार को नई विकास योजनाओं में हिमालय क्षेत्र में किस तरह से निर्माण हो, इसके लिए पॉलिसी बनानी चाहिए।  प्रदेश में कहां पर बस्ती हो, कहां पर खेती हो, इसकी पूरी स्टडी करके पॉलिसी फ्रेम वर्क किया जाना चाहिए। इसका पूरा अध्ययन वैज्ञानिक तरीके से होना चाहिए। आपदा और इसे रोकने के लिए प्रदेश में जो भी काम हो, उसके लिए केरल की तर्ज पर जनता की राय भी जाननी चाहिए। इसके लिए सरकार, जनता और वैज्ञानिकों के विचारों को जानकर नीति बनाई जानी चाहिए।
TAGGED: Central Government, compensate, declare, Dharamshala, National Disaster, NDRF funds
admin September 18, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सेवा पखवाड़ा के हमीरपुर के गांधी चौक पर जिला भाजपा व भाजयुमों ने लगाया रक्तदान शिविर
Next Article नालागढ़ की भाटियां पंचायत के स्नेढ गांव में आधा दर्जन से ज्यादा परिवारों का देश दुनिया से संपर्क टूटा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बिलासपुर में नारी शक्ति सम्मान समारोह संपन्न, रोहित ठाकुर ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं

Ago

घुमारवीं में कल गूंजेगा अखाड़ा, चैहड़ दंगल में देशभर के पहलवानों की टक्कर

Ago

हिमकोफेड निदेशक नियुक्ति पर आशीष ठाकुर का बिलासपुर में स्वागत, आभार रैली में दिखा उत्साह

Ago

कांगड़ा में 51 ब्लैक स्पॉट चिन्हित, सड़क सुधार के लिए प्रशासन ने मांगे प्रस्ताव

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?