नाहन/देवेन्द्र कुमार: सिरमौर में मानसून के दौरान भारी बरसात के कारण हुए नुकसान के आंकलन के लिए एक विशेष केंद्रीय दल सिरमौर जिला पहुंचा। इस दौरान भारी बारिश के कारण हुए नुक्सान का आंकलन किया गया। केंद्रीय दल आज सुबह सबसे पहले सिरमौर जिला के मानगढ़ पहुंची। जिसके बाद टीम ने बड़ू साहिब,रेणुका जी व पांवटा साहिब का दौरा किया।
आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व एडीसी सिरमौर मुनेश कुमार यादव ने बताया कि केंद्रीय टीम द्वारा हर उस स्थान का दौरा किया जा रहा है, जहां हाल में हुई बारिश से भारी नुकसान हुआ है। इस टीम के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद है। केंद्रीय टीम के दौरे के बाद 3 तारीख को नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी जाएगी, ताकि जिला में हुए नुकसान की भरपाई की जा सके। जिला में बारिश से जानमाल का बड़ा नुक्सान हुआ है । देखना होंगा की सरकार जिला में हुए नुक्सान की कितनी भरपाई कर पाती है।
