बीबीएन : जगत सिंह-बी.बी.एन.: सी.आई.आई. हिमाचल इकाई के अध्यक्ष एवं माईक्रोटैक के चेयरमैन सुबोध गुप्ता, निदेशक अनिता गुप्ता ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला से राज भवन शिमला में भेंट की और उद्योगों की समस्याओं, निवेश को बढ़ावा सहित समाजसेवा के कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।
सुबोध गुप्ता ने जानकारी दी कि माईक्रोटैक परिवार समाजसेवा के कार्यों में हमेशा बढ़चढ़ कर भाग लेता है और टी.बी. उन्मुलन अभियान में भी सहयोग दिया जा रहा है। गुप्ता ने कहा कि कम्पनी ने अपना कारोबार बहुत छोटे स्तर से शुरू किया था और कम्पनी आज करीब 12 हजार लोगों को रोजगार दे रही है और कम्पनी का विजन है कि भविष्य में कम्पनी विस्तार के साथ-साथ 1 लाख लोगों को रोजगार दिया जाए। सी.एस.आर. के तहत जरूरमंद लोगों की सहायता, शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सहयोग किया जाता है। कम्पनी प्रबंधन द्वारा औद्योगिक क्षेत्रों में 3 स्किल डिवेल्पमैंट सेंटर खोले गए है, वहीं पर नालागढ़ में बैडमिंटन इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया गया है।
