मंडी : धर्मवीर ( TSN)-चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर मंडी से कुल्लू व कुल्लू से मंडी की ओर वाहनों की आवाजाही 5 घंटे के लिए पूर्णतया बंद रहेगी। सड़क की मुरम्मत कार्य के चलते प्रशासन से इस नेशनल हाइवे को बंद रखने का निर्णय लिया है।
छोटे वाहनों को भेजा जाएगा वैकल्पिक मार्ग कटौला कमांद से
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र ने बताया कि पंडोह से आगे कैंची मोड़ के पास नेशनल हाइवे पूरी तरह से टूट गया है। जिस कारण यहां से सभी छोटी बड़ी गाड़ियों को अस्थायी तौर पर बनाए गए लिंक रोड़ से भेजा जा रहा है। इस लिंक रोड़ पर वाहनों का दबाव ज्यादा होने के चलते सड़क की मुरम्मत की जाएगी। लिंक रोड़ पर तीखें मोडों को काटने व बड़ी गाड़ियों को आसानी से निकालने के लिए आधी रात को यहां मशीनरी तैनात की जाएगी। जिस कारण यहां से किसी भी वाहन को गुजारना संभव नहीं होगा। सागर चंद्र ने बताया कि छोटे वाहनों को वैकल्पिक मार्ग कंमाद-कटौला से भेजा जाएगा। वहीं बड़़े वाहन नेशनल हाइवे के किनारे ही खडे रहेगें। उन्होंने वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।
बता दें कि बीती 14 अगस्त को हुई भारी बरिश के कारण पंडोह के कैंची मोड के पास नेशनल हाइवे का एक हिस्सा पूरी तरह से टूट गया था। जिसके बाद यहां से सभी वाहनों को पंडोह डैम के पास बनाए अस्थायी लिंक रोड़ से भेजा जा रहा है। इस मार्ग पर वाहनों को एक-एक घंटे के अंतराल के बाद दोनों तरह से गुजारा जा रहा है। पिछले दिनों इस मार्ग से वोल्वों बसों को भी भेजना शुरू कर दिया गया है। वोल्वों बसों के लिए सड़क मार्ग तंग होने के कारण अब इसके तीखें मोंडो की कंटिग की जाएगी।
