सोलन : योगेश शर्मा – चंडीगढ़ शिमला नेशनल हाईवे 5 लगातार हो रही बारिश के चलते बार-बार प्रभावित हो रहा है । एक से डेढ़ घंटे के बाद यहां पर लगातार भूस्खलन के मामले सामने आ रहे हैं ।
देर रात करीब 12 से 1बजे के बीच में चंडीगढ़ शिमला एन एच -5 बंद हुआ था, जिसे सुबह करीब 8:00 बजे वाहनों के लिए खोला गया, लेकिन 9:00 बजे एक बार फिर मार्ग अवरुद्ध हुआ । एनएच प्रशासन की टीमें इसे खोलने का प्रयास कर रही है,लेकिन लगातार हो रही बारिश के चलते कई समस्याओं का सामना यहां पर करना पड़ रहा है, फिलहाल छोटे वाहनों के लिए एनएच को खोला गया है । वहीं दूसरी तरफ वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील भी जिला प्रशासन ने लोगों से की है । इसके चलते प्रदेश के प्रवेश द्वार परवाणु में वाहनों की लंबी-लंबी कतारें भी देखने को मिल रही है।
