By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मुख्यमंत्री पहुंचे ज्वाला मां के दरबार, कहा धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत हैं सरकार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मुख्यमंत्री पहुंचे ज्वाला मां के दरबार, कहा धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत हैं सरकार
himachalpolitical

मुख्यमंत्री पहुंचे ज्वाला मां के दरबार, कहा धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत हैं सरकार

admin
admin 2 Min Read
Updated 2023/02/06 at 4:09 PM
Share
भावना शर्मा, शिमला: धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। सभी धार्मिक स्थलों में पार्किंग के अतिरिक्त मूलभूत अधोसंरचना को सुदृढ़ किया जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को जिला कांगड़ा में मां ज्वालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान कही। मुख्यमंत्री अपनी धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर के साथ मां ज्वाला जी के दर्शन करने पहुंचे थे।
मां ज्वाला के दरबार पहुंचने से पहले नादौन से ज्वालाजी तक विभिन्न स्थानों पर लोगों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी में जन-समस्याएं सुनीं ओर मीडिया के साथ संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। सभी धार्मिक स्थलों में पार्किंग के अतिरिक्त मूलभूत अधोसंरचना को सुदृढ़ किया जाएगा।
राज्य सरकार कांगड़ा जिले को प्रदेश का पर्यटन हब बनाने के लिए दृढ़ता से कार्य कर रही है ताकि पर्यटन राजधानी के रूप में जिले की पहचान बनाई जा सके। यह लोगों की आय बढ़ाने में भी काफी मददगार साबित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हवाई संपर्क को मजबूत करने के लिए कदम उठा रही है, जिससे उच्च श्रेणी के पर्यटक ओर अंतरराष्ट्रीय पर्यटक भी राज्य की ओर आकर्षित होंगे। हिमाचल प्रदेश में पर्यटन के बुनियादी ढांचे को और सुदृढ़ करने की आवश्यकता है। वर्तमान सरकार पर्यटन के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रही हैं जिसके तहत हेलीपैड व रोपवे का निर्माण, जलक्रीड़ा गतिविधियों व धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहित करना भी शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि पोैंग डैम जलाशय में जल्द ही जल क्रीड़ा गतिविधियां आरंभ की जाएंगी। राज्य सरकार देहरा में एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर का चिड़ियाघर और कांगड़ा जिले में अंतर्राष्ट्रीय गोल्फ कोर्स स्थापित करने पर विचार कर रही हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, विधायक संजय रत्न, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र मनकोटिया और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
TAGGED: Chief Minister, Government, Jwalaji, promote, religious, Tourism
admin February 6, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article शिमला पुलिस ने किया बैटरी चोर गिरोह का भंडाफोड़, हरियाणा से 28 कार बैटरी बरामद
Next Article चम्बा रुमाल आखिर क्यों है अन्य रुमाल से अलग, जानिए क्यो बना देश विदेश में ये खास
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?