By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना में जाइका लाएगा हरियाली… लगाए जाएंगे अधिक से अधिक पौधे
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना में जाइका लाएगा हरियाली… लगाए जाएंगे अधिक से अधिक पौधे
himachalNews

मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना में जाइका लाएगा हरियाली… लगाए जाएंगे अधिक से अधिक पौधे

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2024/06/21 at 8:25 PM
Share

जोगिंद्रनगर:चन्द्रिका (TSN)-मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना और वन समृद्धि-जन समृद्धि योजना के तहत जाइका वानिकी परियोजना इस बार अधिक से अधिक पौधे रोपेगी। इसके मद्देनजर जाइका के मुख्य परियोजना निदेशक समीर रस्तोगी ने तय लक्ष्य के मुताबिक पौधरोपण करने का निर्णय लिया है। प्रदेश में होने वाले वन महोत्सव के दौरान चलने वाले पौधरोपण अभियान में जाइका वानिकी परियोजना अहम भूमिका निभाएगी।

सीपीडी समीर रस्तोगी ने वन मंडल जोगिंद्रनगर में किया नर्सरियों का निरीक्षण

बता दें कि सीपीडी समीर रस्तोगी ने डीएफओ जोगिंद्रनगर कमल भारती और वन विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ शुक्रवार को चौंतडा नर्सरी फार्म का निरीक्षण किया, जहां पर गुणात्मक पौधे तैयार हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हरित आवरण बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना और वन समृद्धि-जन समृद्धि महत्वपूर्ण योजनाएं हैं,जिसपर जाइका वानिकी परियोजना कार्य कर रही है। रस्तोगी ने कहा कि वन समृद्धि-जन समृद्धि योजना के अंतर्गत औषधीय पौधे रोपे जाएंगे। गौरतलब है कि बीते दिनों समीर रस्तोगी डोडरा-क्वार, स्पीति, किन्नौर, रामपुर समेत सैंज नर्सियों का निरीक्षण कर चुके हैं। उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश में वन विभाग और सहभागी वन प्रबंधन के अंतर्गत हर साल पौधरोपण किया जाता है। पिछले साल तक प्रदेश में लगभग 7 हजार हेक्टेयर वन भूमि पर पौधरोपण किया जा चुका है। हिमाचल में हरित आवरण को वर्ष 2030 तक 30 प्रतिशत बढ़ाने के लिए जाइका वानिकी परियोजना भी अहम भूमिका निभा रही है।

रस्तोगी ने एसएचजी को दिए आय सृजन के टिप्स

जाइका वानिकी परियोजना के मुख्य परियोजना निदेशक समीर रस्तोगी ने शुक्रवार को वन मंडल जोगिंद्रनगर में स्वयं सहायता समूहों को आय सृजन के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने कटिंग एंड टेलरिंग और हल्दी का उत्पादन करने वाले स्वयं सहायता समूह को आजीविका सुधार के साथ-साथ आय सृजन के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर डीएफओ जोगिंद्रनगर कमल भारती, प्रोग्राम मैनेजर विनोद शर्मा, एसएमएस विजय कुमार समेत वन विभाग और जाइका परियोजना के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

TAGGED: Jogendernagar Chief Minister's Forest Extension Scheme
Chandrika June 21, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह की नामांकन रैली में कांग्रेस सरकार पर जमकर बोला हल्ला
Next Article योग दिवस के कार्यक्रम को लेकर सरकार की उदासीनता पर राज्यपाल ने जताया रोश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: तीन साल में 10,357 आरोपी गिरफ्तार, 45 हजार किलो से अधिक नशीले पदार्थ जब्त

Ago

शिमला में रेहड़ी-फड़ी व्यवस्था को लेकर व्यापारियों ने उठाई आवाज, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Ago

ऐतिहासिक हथियारों से लेकर हिमाचली विरासत तक, पर्यटकों को खूब भा रही प्रदर्शनी

Ago

हमीरपुर के अनु डिग्री कॉलेज खेल मैदान में बिछेगा नया सिंथेटिक ट्रैक, खेल प्राधिकरण ने शुरू की प्रक्रिया

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?