संजु चौधरी, शिमला(TSN): हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह जल्द शिमला लौटेंगे। अब उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार है और दो दिन में वह शिमला लौट सकते हैं। यह जानकारी सीएम के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने मीडिया से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने बताया की मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य अब बिल्कुल ठीक हैं और वे एक दो दिन में शिमला वापिस आ जाएंगे ।
सीएम के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पांच दिन पहले ही आईसीयू से बाहर आ गए हैं। अब उन्हें प्राइवेट वार्ड में रखा गया हैं। मुख्यमंत्री अब पूरी तरह स्वस्थ्य हैं। नॉर्मल तौर पर खाने-पीने के अलावा ई-ऑफिस से जरूरी फाइलें भी निपटा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अब अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉक्टरों की सलाह पर अगले कुछ दिन आराम कर सकते हैं, लेकिन उन्होंने जरूरी काम व फैसले लेने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जल्द प्रदेशवासियों के बीच पहुंचने वाले हैं।
केंद्र सरकार से अभी तक आपदा से जो प्रदेश का नुकसान हुआ हैं उसके आंकलन के लिए केंद्र सरकार की टीमों ने कई बार प्रदेश का दौरा किया और हमें उम्मीद थी की केंद्र सरकार इस बारे में प्रदेश की मदद करेगी लेकिन प्रदेश को केंद्र सरकार से अभी तक कोई भी मदद नहीं मिली हैं जो की दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों को बताना चाहिए की केंद्र सरकार ने प्रदेश की क्या सहायता की हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को चाहिए था की इस भीषण आपदा से निपटने के लिए प्रदेश की सहायता करते। उन्होंने कहा कि प्रधनामंत्री जिस तरह से हिमाचल से लगाव की बात करते हैं वह लगाव अब कहां गया और वह अब क्यों प्रदेश की सहायता नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने संसाधनों से प्रदेश के लोगों की आपदा में मदद की और आपदा से प्रभावित सभी लोगों को सहायता प्रदान की हैं।
वहीं क्रिप्टो करंसी घोटाले पर नरेश चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पूरी तत्परता से काम करके इसकी जांच के लिए एस आई टी का गठन किया हैं। इस घोटाले मे शामिल लोगों की गिरफ्तारियां भी की हैं और प्रदेश सरकार किसी भी दोषी को नहीं बख्शेगी और सारे आरो+पियों को सला+खों के पीछे डाला जाएगा।
