By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नए जिलों के गठन पर कांग्रेस में आपसी खींचतान, भाजपा सरकार बनने पर पूरा करेगी जनता की मांग: डीएस ठाकुर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > नए जिलों के गठन पर कांग्रेस में आपसी खींचतान, भाजपा सरकार बनने पर पूरा करेगी जनता की मांग: डीएस ठाकुर
himachalpolitical

नए जिलों के गठन पर कांग्रेस में आपसी खींचतान, भाजपा सरकार बनने पर पूरा करेगी जनता की मांग: डीएस ठाकुर

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2026/11/18 at 5:53 PM
Share

राहुल चावला, धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। इसको लेकर भाजपा ने कांग्रेस सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। डलहौजी से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने आरोप लगाया कि नए जिलों के गठन को लेकर कांग्रेस पार्टी के भीतर ही भारी मतभेद हैं। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में भी इस मुद्दे पर एकराय नहीं बन पाई। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सत्तारूढ़ दल के विधायक ही नए जिले बनाने को लेकर सहमत नहीं हैं तो सरकार जनता की मांग कैसे पूरी करेगी।

डीएस ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के कुछ विधायक नए जिलों के गठन के समर्थन में हैं, जबकि कुछ इसका विरोध कर रहे हैं। ऐसे में सरकार की मंशा पर सवाल खड़े होना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि नए जिलों का गठन केवल राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि सरकार को इस दिशा में ठोस निर्णय लेना चाहिए।

भाजपा विधायक ने प्रदेश सरकार के चार साल के कार्यकाल पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विधानसभा के विभिन्न सत्रों में उन्होंने करीब 150 सवाल उठाए, जिनके जवाब सरकार की ओर से जरूर दिए गए, लेकिन धरातल पर एक प्रतिशत भी काम नजर नहीं आया। उनका आरोप है कि सरकार के पास विकास कार्यों के लिए धनराशि नहीं है और प्रदेश की आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ रही है।डीएस ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में ठेकेदारों, मजदूरों और ट्रांसपोर्टरों के करोड़ों रुपये के भुगतान लंबित हैं। सरकार समय पर देनदारियां चुकाने में नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने वन विभाग में कार्यरत महिला मजदूरों का मामला उठाते हुए कहा कि इनमें अधिकतर गरीब और विधवा महिलाएं हैं, जिन्हें पिछले दो वर्षों से मेहनताना नहीं मिला है। इस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष भी उठाया गया और भुगतान के लिए बिल तक तैयार किए गए, लेकिन इसके बावजूद महिलाओं को उनकी मेहनत की कमाई नहीं मिल पाई।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आम लोगों और छोटे कामगारों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है। वहीं, विधायकों को मिलने वाली विधायक क्षेत्र विकास निधि भी पिछले छह महीनों से जारी नहीं हुई है। इसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब विधायक अपने क्षेत्रों में जरूरी विकास कार्यों के लिए ही धनराशि खर्च नहीं कर पा रहे हैं तो सरकार के विकास के दावों की वास्तविकता समझी जा सकती है।

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर डीएस ठाकुर ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार के कामकाज से निराश है और वर्ष 2027 के चुनाव में इसका जवाब देगी। उन्होंने भविष्यवाणी की कि चुनाव में भाजपा 60 सीटों पर जीत दर्ज करेगी, जबकि कांग्रेस महज 8 सीटों पर सिमट जाएगी।उन्होंने पंचायत चुनावों का हवाला देते हुए कहा कि जिला परिषद, पंचायतों और बीडीसी के चुनाव परिणामों से जनता का रुझान स्पष्ट हो चुका है और प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल बन रहा है।अंत में डीएस ठाकुर ने कहा कि यदि कांग्रेस सरकार जनता की भावनाओं के अनुरूप नए जिलों के गठन का फैसला नहीं करती है तो प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर जनता की इन मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

TAGGED: Dharamshala MLA DS Thakur
Chandrika November 18, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पेंशनरों की अनदेखी पर भाजपा ने सरकार को घेरा, लंबित भुगतान जल्द करने की मांग
Next Article धर्मशाला से सीएम सुक्खू के तीन बड़े संदेश, इंदिरा गांधी को किया नमन, मंडी हादसे पर जताया दुख, गुणवत्तापूर्ण दवाइयों पर दिया जोर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

शाहपुर को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा की सौगात, 11.50 करोड़ से बने 100 बिस्तरों वाले अस्पताल का उद्घाटन

Ago

एनआईटी हमीरपुर में देशभर के रजिस्ट्रारों का दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्क्लेव शुरू

Ago

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बेसहारा सांड गंभीर घायल, ग्रामीणों ने पहुंचाया गौशाला

Ago

कला के अनूठे रंगों से सजी ‘त्रिवेणी’ प्रदर्शनी, जीवन के संघर्ष और सकारात्मकता को कैनवास पर किया जीवंत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?