By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सिविल अस्पताल टौणी देवी की वेबसाइट का हुआ शुभारंभ,सरकारी लैब के रिजल्ट्स भी होंगें ऑनलाइन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > health > सिविल अस्पताल टौणी देवी की वेबसाइट का हुआ शुभारंभ,सरकारी लैब के रिजल्ट्स भी होंगें ऑनलाइन
healthhimachal

सिविल अस्पताल टौणी देवी की वेबसाइट का हुआ शुभारंभ,सरकारी लैब के रिजल्ट्स भी होंगें ऑनलाइन

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/04/21 at 6:58 PM
Share
अरविंदर सिंह,हमीरपुर : अन्य बड़े और निजी अस्पतालों की तर्ज पर हमीरपुर जिला के टौणीदेवी ब्लॉक के सिविल अस्पताल टौणीदेवी ने भी अपनी वेबसाइट को शुक्रवार को लांच कर दिया हैं। अस्पताल प्रदेश का पहला सिविल अस्पताल बन गया जिसकी खुद की वेबसाइट हैं। इससे पूर्व केवल मेडिकल कॉलेजों के पास अपनी वेबसाइट थी तो केवल टांडा मेडिकल अस्पताल ने खुद की वेबसाइट बनाई हैं।
सीएमओ कार्यालय हमीरपुर में सिविल अस्पताल टौणीदेवी की अधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ सीएमओ हमीरपुर डॉ. आर.के अग्निहोत्री ने किया। इस मौके पर जिला स्वास्थ्य कार्यक्रम अधिकारी बीएमओ टौणीदेवी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। इस वेबसाइट के लांच होने से अब अस्पताल में डॉक्टरों की उपस्थिति, सरकार की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी सहित अस्पताल में कार्यरत सरकारी लैब में होने वाले टेस्ट के रेट और उनके परिणामों को भी वेबसाइट पर देखा जा सकता है और मरीजों को अब उन टेस्ट की रिपोर्ट ऑनलाइन भी प्राप्त हो जाएगी।
सीएमओ हमीरपुर ने वेबसाइट लांच होने पर टीम को बधाई दी और कहा कि आने वाले समय में हमीरपुर जिला के सभी सिविल अस्पतालों को अपनी वेबसाइट लांच करने के प्रति प्रेरित किया जाएगा। सीएमओ डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि अस्पताल की ओर से खुद की वेबसाइट लांच किया गया हैं जिसके लिए टीम बधाई की पात्र हैं। उन्होंने बताया कि लगभग  80 हज़ार की लागत से तैयार इस वेबसाइट में अस्पताल के डॉक्टरों की उपस्थिति कमरा नंबर सहित अन्य जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि आज के तकनीकी दौर में इस वेबसाइट से जहां लोगों को घर द्वार पर ही अस्पताल से संबंधित विभिन्न जानकारियां उपलब्ध होंगी तो वहीं सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त होगी।
उन्होंने बताया कि इस वेबसाइट में जल्द ही मरीजों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था को भी जोड़ा जाएगा। दिनेश खत्री ने बताया कि इस वेबसाइट के माध्यम से अब मरीजों को सरकारी लैब में करवाए गए टेस्ट की रिपोर्ट भी ऑनलाइन उपलब्ध हो पाएगी, जिसका मरीजों के साथ-साथ डॉक्टरों को भी लाभ मिलेगा। डॉक्टर अग्निहोत्री ने बताया कि जल्द ही हमीरपुर जिला के सभी सिविल अस्पतालों को अपनी वेबसाइट बनाने के भी दिशानिर्देश भी दिए जाएगें।
TAGGED: civil hospital, Government, hamirpur, online, Results, Tauni Devi, website
admin April 21, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नगर निगम सोलन और नगर परिषद परवाणु में चल रहे कांग्रेस पार्षदों के विवाद पर CPS संजय अवस्थी ने कहा ये…
Next Article नालागढ़ में 5 वर्षीय बच्ची को बहला-फुसलाकर आरोपी नाबालिग नें किया दुराचार..
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

महाधिवक्ता ने नव अधिवक्ताओं को दिए नैतिकता और न्याय के संदेश

Ago

रोहड़ू और छौहारा की पंचायतों में उत्साहपूर्ण मतदान, कई क्षेत्रों में 85 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज

Ago

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, मुख्य सचिव की नियुक्ति पर उठाए सवाल

Ago

रामपुर के बैली पुल में दरारें बढ़ीं, प्रशासन ने यातायात पर लगाई रोक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?