बीबीएन : जगत सिंह – देव भूमि हिमाचल में छोटी बच्चियों के साथ दुराचार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है है। ताजा मामला नालागढ़ में उस समय सामने आया जब एक 5 वर्षीय प्रवासी बच्ची के माता-पिता काम करने के लिए घर से बाहर गए थे । बच्ची को घर में अकेला पाकर एक नाबालिग आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जब बच्ची के माता-पिता घर आए तो बच्ची ने अपने साथ हुई दरिंदगी के बारे में आप बीती सुनाई ।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू
पीड़ित बच्ची के परिजनों ने पुलिस थाना नालागढ़ में जाकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया । वहीं पुलिस ने पीड़ित 5 वर्षीय बच्ची का मेडिकल करवाने के बाद आरोपी नाबालिग को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है।
एसपी बद्दी मोहित चावला का कहना है कि नालागढ़ पुलिस थाना के अंतर्गत एक 5 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है । पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है और बच्ची का प्राथमिक तौर पर मेडिकल करवाया गया है।
