By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: धनेड के खटवीं में मनाया स्वच्छता पखवाड़ा, जन सहयोग से सफल हुआ स्वच्छ भारत अभियान : नवीन शर्मा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > धनेड के खटवीं में मनाया स्वच्छता पखवाड़ा, जन सहयोग से सफल हुआ स्वच्छ भारत अभियान : नवीन शर्मा
himachalpolitical

धनेड के खटवीं में मनाया स्वच्छता पखवाड़ा, जन सहयोग से सफल हुआ स्वच्छ भारत अभियान : नवीन शर्मा

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/10/02 at 12:49 AM
Share
अरविंदर सिंह,हमीरपुर(TSN): भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर देश भर में सेवा पखवाड़ा मना रही हैं। इसी कड़ी में रविवार एक अक्टूबर को प्रदेश भर में भाजपा ने स्वच्छता पखवाडा का आयोजन किया। इस स्वच्छता पखवाड़ा के तहत रविवार को हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की धनेड पंचायत के खटवीं धार गांव में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया जिसमें भाजपा नेता व कौशल विकास निगम के पूर्व समन्वयक नवीन शर्मा ने भाग लिया।
इस अवसर पर उन्होंने खटवी गांव में स्वच्छता अभियान चलाया और केंद्र की मोदी सरकार की ओर से चलाई गई लोक कल्याणकारी नीतियों की जनसंपर्क अभियान के तहत लोगों को जानकारी दी।
नवीन शर्मा ने कहा कि आज से आठ साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी। अब यह अभियान लोगों के जन सहयोग से जीवन का भाग बन गया हैं। उन्होंने कहा कि आज यह अभियान लोगों के घर द्वार पर पहुंचा है और लोगों ने भी इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया हैं।
भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश भर में कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई हैं जिसमें उज्ज्वला योजना के तहत फ्री में लोगों को गैस सुविधा दी जा रही हैं। इसकी अतिरिक्त कई प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं भी नरेंद्र मोदी ने आम लोगों के लिए निशुल्क शुरू की हैं। जिसमें आयुष्मान भारत प्रमुख है। आज भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर एक अलग पहचान से जाना जा रहा हैं।
इस अवसर पर नवीन शर्मा केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर की ओर से घर द्वार पर लोगों को स्वास्थ्य की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उनकी ओर से चलाई गई एंबुलेंस स्वास्थ्य सेवा में सभी प्रकार के टेस्ट निशुल्क किया जा रहे हैं। नवीन शर्मा ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल महाकुंभ शुरू किया गया हैं।
उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त भारत दर्शन कार्यक्रम के तहत मेधावी छात्र व छात्राओं को देश भ्रमण करवाया जा रहा है जो कि अपने आप में एक अनूठी पहल हैं। इस मौके पर गांव वालों से मिलकर गांव में स्वच्छता अभियान चलाया जिसमें सभी ने भाग लिया।
TAGGED: Cleanliness, hamirpur, public support, successful, Swachh Bharat Abhiyan
admin October 2, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कैप्टन अमोल कालिया वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल खस्ताहाल, कमरे गिरने की कगार पर,तीन कक्षाओं के बच्चों की पढ़ाई हो रही प्रभावित
Next Article पीपल रिपब्लिक ऑफ चाइना की 74वीं स्थापना वर्षगांठ पर चीन के खिलाफ़ तिब्बतियों का प्रदर्शन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बिलासपुर में नारी शक्ति सम्मान समारोह संपन्न, रोहित ठाकुर ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं

Ago

घुमारवीं में कल गूंजेगा अखाड़ा, चैहड़ दंगल में देशभर के पहलवानों की टक्कर

Ago

हिमकोफेड निदेशक नियुक्ति पर आशीष ठाकुर का बिलासपुर में स्वागत, आभार रैली में दिखा उत्साह

Ago

कांगड़ा में 51 ब्लैक स्पॉट चिन्हित, सड़क सुधार के लिए प्रशासन ने मांगे प्रस्ताव

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?