विकास शर्मा,चिंतपूर्णी(TSN): चिंतपूर्णी में कैप्टन अमोल कालिया राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कमरे गिरने की हालत में हैं। यही नहीं स्कूल में एक कमरा और एक हॉल जहां आठवीं, दसवीं और ग्यारहवीं की कक्षाएं बैठती थी। अब इन कमरों में स्कूली बच्चों की कक्षाएं नहीं लगाई जा रही हैं।
कक्षाओं के न लगने का कारण बारिश के कारण कमरे के अंदर घुसा मलबा और हॉल का जर्जर हालत होना बताया जा रहा हैं,जिस कारण स्कूल स्टाफ़ इन तीन कक्षाओं के बच्चों को अन्य कक्षाओं के कमरे में बैठाया जा रहा हैं ताकि इन स्कूली बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। वहीं कमरों की हालत के बारे स्कूल स्टाफ ने संबंधित पंचायत और डिप्टी डायरेक्टर को भी जानकारी दे दी हैं। उम्मीद हैं कि जल्द ही समस्या का सामाधान होगा।
