By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जयराम के ड्रीम प्रोजेक्ट शिवधाम के लिए सीएम ने किया 100 करोड़ देने का ऐलान
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > जयराम के ड्रीम प्रोजेक्ट शिवधाम के लिए सीएम ने किया 100 करोड़ देने का ऐलान
himachalNews

जयराम के ड्रीम प्रोजेक्ट शिवधाम के लिए सीएम ने किया 100 करोड़ देने का ऐलान

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2025/02/27 at 7:42 PM
Share

मंडी,धर्मवीर(TSN)-पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के ड्रीम प्रोजेक्ट शिवधाम के अधूरे पड़े कार्य को पूरा करने के लिए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 100 करोड़ रूपए देने का ऐलान किया है।यह ऐलान उन्होंने आज मंडी में सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का विधिवत शुभारंभ करने के बाद पड्डल मैदान में अपने संबोधन के दौरान किया। सुक्खू ने कहा कि मंडी का शिवधाम भव्य और आकर्षक बनाया जाएगा और इस कार्य को अगले दो वर्षों में पूरा कर लिया जाएगा।उन्होंने जयराम ठाकुर पर तंज कसते हुए कहा कि शिवधाम सिर्फ कल्पना नहीं होनी चाहिए बल्कि भगवान शिव का भव्य स्थान होना चाहिए और यही प्रदेश सरकार की मंशा है।उन्होंने कहा कि जब वे हालही में प्रयागराज में महाकुंभ के स्नान पर गए तो जयराम ठाकुर ने उनके नीजि दौरे पर भी टिप्पणी की जोकि उचित नहीं है।

मंडी के बल्ह में प्रस्तावित एयरपोर्ट को न बनाने का संकेत दे गए सुक्खू

सीएम सुक्खू ने कहा कि जब जयराम ठाकुर सीएम थे तो ऐसा लगता था कि जिला में क्रांतिकारी बदलाव लाएंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं कर सके।बल्ह में एयरपोर्ट का काफी शोर मचाया लेकिन बाद में पता चला कि वे किसानों की उपजाऊ भूमि पर इसे बनाना चाहते थे।बल्ह के किसानों ने जब उनसे मुलाकात की तो उन्होंने किसानों को इस पर न्यायपूर्ण ढंग से फैसला करने का भरोसा दिलाया है।सीएम के इस बयान से यही प्रतीत हुआ कि प्रदेश सरकार बल्ह में एयरपोर्ट निर्माण की पक्षधर नहीं है।हालांकि सीएम ने प्रत्यक्ष रूप से ऐसा नहीं कहा है।

स्वास्थ्य विभाग में मशीनों के व्यवस्था परिवर्तन पर खर्च होंगे 1800 करोड़

सीएम सुक्खू ने कहा कि उनके सीएम बनने के बाद प्रदेश में जो भी संकट आया, चाहे वो राजनीतिक था या फिर आर्थिक, सरकार ने हर संकट का सामना किया और उससे पार पाया। उपचुनावों के बाद से जब सरकार फिर से और मजबूत हुई तो उसके बाद से भाजपा के कुछ नेता और सोशल मीडिया से जुड़े कुछ लोग उनपर व्यक्तिगत टिप्पणीयां कर रहे हैं। वे इससे नहीं घबराते और जनहित के लिए सख्त फैसले लेने से कभी पीछे नहीं हटेंगे।सीएम ने कहा कि आज प्रदेश के बड़े अस्पतालों में वर्षों पुरानी मशीनें काम कर रही हैं जबकि तकनीक बहुत आगे जा चुकी है। उन्होंने कहा कि ऐसी मशीनों को बदलने के लिए प्रदेश सरकार ने 1800 करोड़ के बजट का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि जनहित के लिए सरकार कुछ कड़े कदम उठा रही है ताकि जनता को बेहतरीन सुविधाएं दी जा सकें।

शिवरात्रि महोत्सव में आए देवी-देवताओं के नजराने में 5 प्रतिशत बढ़ोतरी करने की घोषणा

इससे पहले सीएम का मंडी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। उन्हें डीसी ऑफिस में पारंपरिक पगड़ी पहनाई गई और उसके बाद उन्होंने राज माधव राय मंदिर में जाकर विधिवत पूजा अर्चना की।उपरांत इसके वे पारंपरिक जलेब में शामिल हुए और देवी-देवताओं के साथ पड्डल मैदान पहुंचे।यहां सीएम ने जिला प्रशासन के अपना पुस्तकालय अभियान और दिव्यम एप का शुभारंभ करने के बाद कॉफी टेबल बुक और स्मारिका का विमोचन भी किया।उन्होंने बेहतरीन कार्यों के लिए एडीसी मंडी रोहित राठौर,एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी और जिला कल्याण अधिकारी समीर को सम्मानित भी किया।उन्होंने शिवरात्रि महोत्सव में आए देवी-देवताओं के नजराने में 5 प्रतिशत बढ़ोतरी करने की घोषणा भी की।इस मौके पर डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने महोत्सव में किए जा रहे नए प्रयासों की विस्तात से जानकारी दी।समारोह में धर्मपुर से विधायक चंद्रशेखर,कुल्लू के विधायक सुंदर ठाकुर,भोरंज से विधायक सुरेश कुमार,पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, प्रकाश चौधरी,पूर्व सीएपीएस सोहन लाल ठाकुर और एपीएमसी के चेयरमैन संजीव गुलेरिया सहित अन्य अधिकारी और नेता भी मौजूद रहे।

TAGGED: CM sukhwinder, Mandi international shivratri mahotsav
Chandrika February 27, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बिलासपुर में पीला रतुआ रोग को लेकर कृषि विभाग का अलर्ट..किसानों से सतर्क रहने की अपील
Next Article नगर निगम शिमला का बजट..भवनों में चल रहे दुकानों-ढाबों से वसूला जाएगा व्यावसायिक शुल्क
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पीएम की अपील से सोने के कारोबारियों की बढ़ी परेशानी…अपील के बाद कुल्लू में भी घट गई सोने की बिक्री

Ago

छोटा शिमला चौक में हादसा, तेज रफ्तार कार से बुजुर्ग घायल

Ago

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 100 दिन निःशुल्क ऑनलाइन योग सत्र शुरू

Ago

आदि हिमानी चामुंडा में सुविधाओं को मिलेगा नया स्वरूप, प्रशासन ने तैयार की कार्ययोजना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?