By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नगर निगम शिमला का बजट..भवनों में चल रहे दुकानों-ढाबों से वसूला जाएगा व्यावसायिक शुल्क
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > नगर निगम शिमला का बजट..भवनों में चल रहे दुकानों-ढाबों से वसूला जाएगा व्यावसायिक शुल्क
himachalNews

नगर निगम शिमला का बजट..भवनों में चल रहे दुकानों-ढाबों से वसूला जाएगा व्यावसायिक शुल्क

Chandrika
Chandrika 8 Min Read
Updated 2025/02/27 at 8:01 PM
Share

शिमला,संजु चौधरी(TSN)-शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने वीरवार को आगामी वितीय वर्ष 2025- 26 के लिए लिए अपना आम बजट पेश किया है।यह उनके कार्यकाल का दूसरा बजट है।महापौर ने इस वितीय वर्ष के लिए शिमला शहर के विकास कार्य के लिए 188.35 करोड़ का बजट पेश किया है जो बीते वितीय वर्ष 2024-25 के मुकाबले करीब 59 करोड़ कम है।बीते वर्ष महापौर ने 247.25 करोड़ का बजट प्रस्तुत किया था।

बजट में आपदा के लिए शहर में अर्ली वार्निंग सेंटर बनाने की घोषणा

मेयर सुरेंद्र चौहान ने इस बजट में 500 करोड़ से बहुउद्देश्यीय मॉल,संजौली में 15 करोड़ की लागत से तहबाजारियों के लिए वेंडिंग जॉन,बजट में शहर में हजारों रिहायशी भवनो में चल रहे दुकानों ढाबों से व्यावसायिक शुल्क लेने की घोषणा हुई है।इसके अलावा नशे के खिलाफ शहर में अभियान चलाया जाएगा।बजट में आपदा के लिए शहर में अर्ली वार्निंग सेंटर बनाने की घोषणा की गई है।शिमला में विभिन्न साइकिल ट्रैक, रिवोली के पास वेस्ट वंडर जॉन बनाने,नगर निगम अपना गेस्ट हाऊस,शहर में 1000 नई लाइट बनाने व 5000 नए वृक्ष लगाने इत्यादि की प्राथमिकताएं रखी है।महापौर ने प्रस्तावित बजट में किसी नए टैक्स का ज़िक्र नही किया है।हालांकि पहले से तय नियमों के अनुसार प्रोपर्टी व कूड़ा इत्यादि के बिलों में बढ़ोतरी हो सकती है।नगर निगम शिमला के मेयर सुरेन्द्र चौहान ने कहा कि 188.35करोड़ का बजट है।इसके अलावा सेंटर और स्टेट की 32 करोड़ की ग्रांट आयेगी। शहर के लोगों को अच्छी सुविधा देने के प्रयास के साथ आमदनी को बढ़ाया जा सके इसका प्रयास रहा हैं।उन्होंने भाजपा द्वारा किए बजट को लेकर उठाए जा रहे सवालों को राजनीति बताया।

विपक्षी पार्षदों ने बजट को बताया पूर्व बजट की कॉपी

वहीं भाजपा पार्षदों ने इस बजट को पिछले वर्ष की बजट की कॉपी बताया है।रुलदुभट्टा से पार्षद सरोज ठाकुर ने कहा कि बजट में कुछ नया नहीं है। पिछले बजट को दोहराते हुए लोकलुभावन तरीके से पेश कर शिमला के लोगों से छलावा किया गया है।उन्होंने कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था को बनाया रखने वाले कर्मियों के लिए कोई नई घोषणा नहीं हैं उन्होंने कहा कि जून तक शिमला वासियों को 24 घंटे पानी देने की बात कही थी लेकिन इसका कोई जिक्र नहीं हैं।

बजट के मुख्य बिंदु

1) निगम शिमला द्वारा Integrated Smart Solid Waste Management System तैयार करने की प्रस्तावना है जिस पर 3.00 करोड़ रूपये की लागत आएगी।

2) शहर में पालतू तथा आवारा कुत्तों का सर्वे कराने की प्रस्तावना है,जिसके अन्तर्गत कुत्तों में माईक्रोचिप्स लगाई जाएगी इसके अतिरिक्त जिन कुत्तों की नसबन्दी नही हुई है उनकी नसबन्दी की जाएगी।

3) नगर निगम क्षेत्र की परिधि में पन्थाघाटी से तारादेवी तक सड़क किनारे वर्षा शालिका बनाने के लिए मेरे द्वारा नैशनल हाईवे से आग्रह किया गया था जिसके तहत 5 वर्षा शालिकाओं का कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा शेष 6 वर्षा शालिकाओं का कार्य पूर्ण किया जाना है जिसकी कुल लागत 1.25 करोड़ रूपये आएगी जिन्हें आगामी वित्त वर्ष 2025-26 में पूर्ण कर लिया जाएगा।

4) नगर निगम शिमला के माननीय पार्षदों द्वारा दिए गए बजट सुझावों के अनुरूप विभिन्न वार्डो में पार्क/पार्किंग/खेल मैदान/ओपन जिम/रोगी वाहन सड़क बनाने की प्रस्तावना पर कार्य किया जाएगा।

5) Indian Oil Adani Gas Private Limited द्वारा PNG (Pipe Natural Gas) डिस्ट्रीब्यूशन प्लांट दाइनी के बगीचे में लगाने की प्रस्तावना है।

6) नगर निगम शिमला पर्यटन विभाग के साथ मिलकर शिमला शहर में आने वाले पर्यटकों को ई-कार्ट के माध्यम से शहर के विभिन्न स्थानों हैरिटेज भवनों को दिखाने की प्रस्तावना है।

7) नगर निगम परिधि में जहां-जहां पर भी घरों में दुकाने चलाई जा रही है,उन सभी दुकानों की दर को व्यवसायिक दर पर करने की प्रस्तावना है।

8)नगर निगम के सभी वार्डों में नशे के विरूद्ध अभियान चलाकर लोगो को जागरूक करने की प्रस्तावना पर कार्य किया जाएगा।

9 ) नगर निगम द्वारा महिलाओं के लिए निगम परिधि में गुलाबी शौचालय (Pink Toilet) आधुनिक सुविधाओं सहित स्थापित करने की प्रस्तावना है।

10 ) आगामी वर्ष 2025-26 में वन सरंक्षण एवं पर्यावरण की दृष्टि से 5000 वृक्ष लगाने की प्रस्तावना है।

11) राष्ट्रीय शहरी आजिविका मिशन के अर्न्तगत स्वंय सहायता समूहों के द्वारा निर्मित उप्तादो को प्रदर्शित करने व बेचने के लिए Monthly Haat के तहत उपयुक्त स्थान दिया जाएगा।

12) सी. एण्ड डी. अपशिष्ट के संग्रहण, परिवहन और निपटान के लिए एक सुव्यवस्थित प्रणाली स्थापित करने की योजना है। नगर निगम शिमला की परिधि में विधवा और विकलांगो के लिए निगम की परिधि में नई दुकानों/पार्किगों में प्राथमिकता देने की प्रस्तावना है।

13) नगर निगम शिमला की परिधि में 1000 सोलर लाईट लगाने की प्रस्तावना है।

14) छोटा शिमला में खोले गये Reduce Reuse Recycle Centre (RRR) की सफलता को देखते हुए तीन ओर Reduce Reuse Recycle Centre (RRR) खोलने की प्रस्तावना है।

15) नगर निगम शिमला द्वारा अपनी गाड़ियों को चरणबद्ध तरीके से e-Vehicle में बदला जाएगा।

16) नगर निगम शिमला के संजौली में तहबाजारियों के लिए Vending Zone बनाने की प्रस्तावना है, जिस पर राशि 15.00 करोड़ रूपये की लागत आएगी।

17-) नगर निगम शिमला द्वारा कमला नेहरू अस्पताल के नजदीक अपना प्रीमियम गेस्ट हाउस (Premium Guest House) बनाने की योजना है।

18) शिमला के ऐतिहासिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक बहु-उ‌द्देश्यीय मॉल का विकास करने की प्रस्तावना है। यह मॉल कार्ट रोड़ से सब्जी मंडी, लोअर बाजार और माल रोड़ तक के क्षेत्र में विस्तृत होगा व इस परिसर में नगर निगम कार्यालय भी होगा। इसकी अनुमानित लागत 500 करोड़ रूपये होगी

19) आई०जी०एम०सी० के नजदीक CNG और पेट्रोल पम्प लगाने की प्रस्तावना है।

20) नगर निगम शिमला में जो गाड़ियां Condemn हो गई है उनके स्क्रैप को Waste to Wonder Park बनाने में उपयोग किया जाऐगा। शिमला शहर में Waste to Wonder Park बनाने के लिए रिवोली रोड़ के आसपास जमीन का अधिग्रहण किया जाऐगा।

21) इस पूरी प्रक्रिया में 60 करोड़ रूपये व्यय होगें। नगर निगम शिमला द्वारा SJVNL से CSR के अन्तर्गत दौलत सिंह पार्क व खादी आश्रम के सामने वाले पार्क को ईक्टठा कर एक पार्क बनाने की प्रस्तावना है। जिसकी अनुमानित लागत राशि 2.50 करोड़ रूपये है।

22) नगर निगम शिमला की परिधि में विभिन्न स्थानों पर साईकल ट्रैक बनाने की प्रस्तावना है।

23) शिमला शहर में Storm Water Drains/Nallahs & Open Drainage/Nallahs System में सुधार/निर्माण की प्रस्तावना है, जिससे शहर के विभिन्न नालों को चैनेलाईज किया जाएगा।

24) नगर निगम शिमला के रिकार्ड का डिजीटलाईजेशन किया गया है जिससे अब लोग घर बैठे ही जन्म एवम मृत्यू प्रमाण पत्रों की प्राप्ति व अन्य कार्यों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

TAGGED: Shimla municipal corporation house
Chandrika February 27, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article जयराम के ड्रीम प्रोजेक्ट शिवधाम के लिए सीएम ने किया 100 करोड़ देने का ऐलान
Next Article नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार करे सरकार, भाजपा नशे के खिलाफ देगी पूरा साथ -जयराम ठाकुर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

धर्मशाला में 27 अप्रैल से सजेगा फुटबॉल का महाकुंभ, देशभर की टीमें लेंगी हिस्सा

Ago

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासत तेज, भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Ago

बानली गांव में 10 महीने से ठप सड़क, मरीजों को चारपाई पर ले जाने को मजबूर लोग

Ago

सलूणी में पार्किंग की कमी बनी बड़ी समस्या, प्रशासन ने शुरू की पहल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?