By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: CM ने की पाइनग्रोव स्कूल की गौरवशाली यात्रा की सराहना, खेल परिसर का किया लोकार्पण
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > CM ने की पाइनग्रोव स्कूल की गौरवशाली यात्रा की सराहना, खेल परिसर का किया लोकार्पण
himachal

CM ने की पाइनग्रोव स्कूल की गौरवशाली यात्रा की सराहना, खेल परिसर का किया लोकार्पण

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/09/26 at 1:15 PM
Share

सोलन/योगेश शर्मा: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सोलन जिला के कसौली क्षेत्र में पाइनग्रोव विद्यालय के खेल केंद्र का लोकार्पण किया। इस परिसर का निर्माण 18 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इस अवसर पर विद्यार्थियों, अध्यापकों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने पाइनग्रोव विद्यालय के गौरवशाली इतिहास की सराहना की। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को पाइग्रोवः तब और अब विषय पर एक चित्रात्मक बुकलेट प्रकाशित करने का सुझाव दिया ताकि लोगों को इस विद्यालय की विकासात्मक यात्रा की जानकारी उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि वर्तमान में यह विद्यालय न केवल क्षेत्र बल्कि देश का भी एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान बनकर उभरा है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि कैप्टन ए.जे. सिंह ने यह साबित किया है कि कड़ी मेहनत के बल पर सपने साकार किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह संस्थान विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित कर रहा है। कैप्टन ए.जे. सिंह की विद्यार्थियों को प्रेरित करने की प्रतिभा की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने का उनका यह गुण विद्यार्थियों का पथ प्रदर्शन करता है। उन्होंने कहा कि कैप्टन ए.जे. सिंह के समर्पण और प्रतिबद्धता के कारण ही प्रदेश में विश्व स्तरीय अधोसंरचना वाला यह प्रमुख संस्थान स्थापित हो पाया है। उन्होंने कहा कि इस खेल परिसर में तीन बैडमिंटन कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट, 25 मीटर लंबा स्वीमिंग पूल, शूटिंग रेंज, इंडोर जिम, बिलयर्ड कोर्ट इत्यादि हैं। यह खेल परिसर स्कूल के विद्यार्थियों को विश्व स्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाएगा।

जयराम ठाकुर ने कहा कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से कोई भी मंजिल हासिल की जा सकती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित कर उसे पाने के लिए कठिन परिश्रम करना चाहिए। यह विद्यार्थियों का सौभाग्य है कि वे इस विश्व स्तरीय संस्थान से शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह संस्थान निरंतर प्रगति करेगा। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना की। मुख्यमंत्री ने इस खेल परिसर की स्थापना में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले समर्पित कर्मचारियों को भी सम्मानित किया।

admin September 26, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article 26 ओर 27 सितंबर को हमीरपुर के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
Next Article मान खड्ड में स्टोन क्रशर की स्थापना अनुमति पर रोक लगाए सरकार: सुक्खू
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

इस बार शनि जयंती पर विशेष संयोग, भव्य तरीके से सजाया गया छोटी काशी का शनिधाम

Ago

हिमाचल में 11 मई से फिर बदलेगा मौसम, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Ago

महिलाओं की सुविधा से समझौता नहीं, KNH पर बोलीं प्रतिभा सिंह

Ago

शिमला में दर्दनाक हादसा, आग की चपेट में आने से नेपाली युवक की मौत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?