अरविंदर सिंह,हमीरपुर : केंद्रीय सूचना प्रसारण, खेल एवं युवा मामले मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर 26 ओर 27 सितंबर को जिला हमीरपुर के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। केंद्रीय मंत्री 26 सितंबर को नादौन विधान सभा क्षेत्र के लिए भरमोटी से 11:30 पर विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के उदघाटन करेंगे,जिसमें लगभग 1 करोड़ 86 लाख हड़ेटा खड्ड पर निर्मित पुल, 1 करोड़ 15 लाख से जसाई सड़क पर ढेली नाला पर निर्मित पुल, लगभग 92 लाख से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के विज्ञान प्रयोगशाला के भवन, लगभग 30 लाख से निर्मित हेल्थ सबसेंटर मंझियार, लगभग 24 लाख से पंन्साई, राम नगर, मंझेली सडक़ पर बने पुल, लगभग 23 लाख से निर्मित बटरान में कलवर्ट/पुल, लगभग 12.50 लाख से जसाई में निर्मित वेटरनरी डिस्पैसरी, लगभग 25 लाख से निर्मित सनाही के बदहेड़ा में हेल्थ सब सेंटर, लगभग 16 लाख से कलूर में प्लास्टिक वेस्ट मनैजमेंट यूनिट का उद्धाटन करेंगे।
इसके अतिरिक्त भूपंल, धवाणी, धकरुन में निर्मित 63 केवीए सबस्टेशन, एलटी एक्सटैंसन गरोह में उटप रोपड़ी, गलोड़ में 11 केवीए गोस्विच ओर विभिन्न बिजली की तारों के रख रखाव संबंधी उपकरणों और समुदायिक केंद्र भरमोटी का उद्घाटन भी केंद्रीय मंत्री करेंगे ओर जनसभा को संबोधित करेंगे।
केंद्रीय मंत्री दोपहर बाद 3 बजे हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए खगल से 33/11 केवीए खगल, गसोता के 33/11 केवीए सबस्टेशन, सरांय भवन, प्लास्टिक वेस्ट मनैजमेंट यूनिट दड़ूही का उदघाटन करेंगे व जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अतिरिक्त 33/11 केवीए सवस्टेशन उखली, पंचायत घर लग कडियार, पंचायत घर पुरली की अधारशिला रखेंगे ओर अकाशवाणी हमीरपुर के डिजिटाईजेशन होने के उपलक्ष्य पर इसका उद्घाटन करेंगे।
केंद्रीय मंत्री सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में 27 सितंबर को 10 बजे बीड़ बगेहड़ा में 74.39 लाख से निर्मित सीएचसी सुजानपुर के पीएसए के प्लांट का उद्घाटन एचसी गुब्बर में 61.64 लाख और पीएचसी जंगलबैरी में 94.23 लाख से निर्मित स्टाफ क्वाटर, इलैक्ट्रीकल डिवीजन सुजानपुर, इलैक्ट्रीकल सब डिवीजन जंगल बैरी और चबूतरा, मर्यादा पुरषोतम श्री रामधाम, ग्रांम पंचायत के बगहेड़ा के द्वितीय तल, मुख्य मंत्री भवन पनोह, प्लास्टिक वेस्ट मनैजमेंट यूनिट पनोह का उद्घाटन करेंगे व जनसभा को संबोधित करेंगे।
उसके उपरांत सुजानपुर में ईंट राईट मेले का उद्घाटन करेंगे ओर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ा में लगभग 86.50 लाख से बनने वाले अतिरिक्त कमरों व पुस्तकालय हॉल, लगभग 11 करोड़ 50 लाख से निर्मित होने वाले सीएचसी सुजानपुर के अतिरिक्त भवन, भड़मेली में लगभग 61.10 लाख से निर्मित होने वाले जेई आफिस एवं आवास, ग्रांम पंचायत डूहक में 33 लाख, ग्रांम पंचायत पुरली में 40 लाख, ग्रांम पंचायत कुठेड़ा में 95 लाख, ग्रामं पंचायत मनिहाल में 33 लाख,ग्रांम पंचायत लग कडियार में 35 लाख, समुदायिक केंंद्र दरकोटी, ग्रांम पंचायत कुठेड़ा में 35 लाख से वनने वाले समुदायिक केंद्र की आधारशिला रखेंगे व जनसभा को संबोधिंत करेंगे।
उसके उपरांत सलौणी में 33/11 केवीए सबस्टेशन सलौणी में 7 करोड़ 87 लाख, 33/11 केवीए सबस्टेशन दांदडू 8 करोड़ 80 लाख , 33/11 केवीए सबस्टेशन उखली 5 करोड़ 54 लाख ओर 16 लाख से निर्मित प्लास्टिक वेस्ट मनैजमेंट यूनिट धंगोटा का उद्घाटन करेंगे।
इसके अतिरिक्त समुदायिक भवन गांव मंनवी, महिला मंडल भवन रमेहड़ा, पंचायत घर भोरंज के भवन, ग्रांम पंचायत अमरोह के प्रथम तल भवन, समुदायिक केंद्र ककरोट के प्रथम तल भवन, महिला मंडल भवन ककरोट, प्लास्टिक वेस्ट मनैजमेंट यूनिट मतलाणा, प्लास्टिक वेस्ट मनैजमेंट यूनिट पपलाह का उद्धाटन करेंगे ओर पंचायत घर भौंखर के भवन की आधारशिला रखेंगे।
