हथीन,15 फरवरी-गुरुवार को सीएम फ्लाइंग ने नगर पालिका कार्यालय में छापेमारी की।इस दौरान टीम ने डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली एजेंसी के रिकॉर्ड की जांच की।जिसके तहत टीम न केवल नगर पालिका,कूड़ा निस्तारण केंद्र और जहां पर कूड़ा गाड़ियों की तुलाई होती है,उस कांटे पर जाकर भी जांच की।सीएम फ्लाइंग की रेड के बाद नगरपालिका में हलचल मच गई।हालांकि कोई अधिकारी फ्लाइंग टीम को नहीं मिला सभी सचिवालय में चुनाव कार्य में लगे हुए थे।
बता दें कि नगर पालिका में डोर टू डोर कूड़ा उठाने का ठेका बलवंत एंड कंपनी को दिया हुआ है।इस एजेंसी के कार्य पर लगातार शहरवासी सवाल उठा रहे थे।जिसकी शिकायत सीएम फ्लाइंग को भी पहुंच गई।शिकायत मिलने के बाद सीएम फ्लाइंग की टीम सब इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार की अगुवाई में नगर पालिका पहुंची।जिसके बाद टीम ने डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली एजेंसी के रिकॉर्ड काे खंगालना शुरू कर दिया।
