Shimla,Sanju (TSN)-नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर जमकर निशाना साधा । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीन साल से हर मौके पर की एक ही भाषण पढ़े जा रहे हैं। चाहे उनके सरकार के कार्यकाल का साल पूरा होने का जश्न हो, चाहे हिमाचल दिवस हो, चाहे हिमाचल पूर्ण राज्यत्व दिवस हो या प्रदेश के बजट सत्र। एक रटी रटाई स्पीच मुख्यमंत्री पढ़ देते हैं। उन्हें एक बार अपनी सभी स्पीच का अध्ययन करना चाहिए जिससे उन्हें पता चले कि वह ढाई सालों से सरकार चलाने के नाम पर क्या कर रहे हैं। इस बार का हिमाचल दिवस भी झूठी बातें,पूर्व सरकार और केंद्र सरकार को कोसने में निकाल दिया।
जयराम ठाकुर ने कहा किआज जिन योजनाओं को सरकार अपना बता कर अपनी पीठ थपथपाती है वह सब की सब केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित हैं।अपनी जिन तीन योजनाओं पर मुख्यमंत्री ने हर साल करोड़ों का प्रचार किया, उन पर मात्र 37 करोड़ रुपए सुक्खू सरकार ने खर्च किए हैं। इसमें सबसे हास्यास्पद बात यह है कि इन योजनाओं से ज़्यादा पैसा सुक्खू सरकार ने उनके विज्ञापन और प्रचार प्रसार में खर्च किया है।
