Chamba,Manjur Pathan (TSN)-कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने पत्रकारवार्ता के दौरान पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह का आभार व्यक्त किया.उन्होंने कहा जब मंत्री डलहौजी के दौरे पर आए थे तब हमने केरू पहाड़ के पास पुल बनाने के लिए गुजारिश की थी,उसे उन्होंने पूरा किया और केरू नामक स्थान पर चालीस करोड़ से अधिक लागत से पुल का निर्माण किया जाएगा. इससे पर्यटन की दृष्टि से काफी मदद मिलेगी मानसून और बर्फबारी में पर्यटक आसानी से डलहौजी पहुंच सकते है ।
आशा कुमारी ने पत्रकारवार्ता के दौरान कहा की पर्यटन नगरी डलहौजी को जोड़ने वाले मार्ग पर केरू पहाड़ के पास चालीस करोड़ से अधिक की लागत से पुल का निर्माण होगा.इसकी स्वीकृति प्रदान हो गई है और इसके लिए पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह का आभार जताते है ।
