संजु चौधरी, शिमला(TSN): हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की तबीयत बुधवार रात अचानक से खराब हो गई थी। तबीयत खराब होने की वजह से मुख्यमंत्री को आईजीएमसी में भर्ती किया गया था जहां उनका इलाज़ चल रहा था,लेकिन शुक्रवार को मुख्यमंत्री आईजीएमसी से एम्स के लिए रवाना हो गए हैं।
मुख्यमंत्री अपना इलाज एम्स अस्पताल में करवाएंगे और वहां डॉक्टर से सेकंड ऑपिनियन भी लेंगे। मुख्यमंत्री को पेट में इन्फेक्शन की शिकायत हैं यही वजह है कि बुधवार रात को अचानक से मुख्यमंत्री को आईजीएमसी लाया गया था यहां डॉक्टरों ने उनका अल्ट्रासाउंड किया था और इसके बाद उनका इलाज किया जा रहा था। शिमला में 6 सदस्यीय डॉक्टरों की टीम मुख्यमंत्री का इलाज कर रही हैं।
