मंडी (एकता): हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने परिवार के साथ मंडी जिले के सिराज विधानसभा क्षेत्र में वोट डाला। वोट डालने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बड़ा बयान दिया। हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मुझे खुशी है अभियान अच्छे माहौल में संपन्न हो रहा है। हिमाचल की जनता ने सहयोग किया। इसके लिए मैं हिमाचल की जनता को धन्यवाद देता हूं।

मैं सभी मतदाताओं से आज मतदान करने का आग्रह करता हूं ताकि हम लोकतंत्र को और मजबूत कर सकें। मुझे विश्वास है कि लोग इस सरकार को दोहराना चाहते हैं। मुझे आज सुबह से शुभकामनाएं मिलने लगी हैं। मुझे कुछ समय पहले पीएम मोदी का संदेश मिला, उन्होंने मुझे अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में रिवाज बदलने की ओर अपना योगदान दिया। हिमाचल की जनता रिवाज बदलने को इस बार तैयार है।

