सोलन (योगेश शर्मा): 2 सितंबर को राजगढ़ में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दौरे पर आने वाले हैं। इसको लेकर बुधवार हाटी समुदाय की सोलन ब्रांच द्वारा एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें हाटी समुदाय के लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में राजगढ़ में होने वाली दौरे के दौरान आने का आह्वान किया है। हाटी समुदाय के केंद्रीय समिति अध्यक्ष डॉ अमीचंद कमल ने बताया कि लगातार गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय क्षेत्र का दर्जा देने की मांग को लेकर वे लोग मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर का बीते दिनों सिरमौर क्षेत्र का दौरा था।
उन्होंने इस दौरान ये आश्वासन दिया है कि जल्द ही गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय क्षेत्र का दर्जा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2 सितंबर को भी सीएम जयराम ठाकुर राजगढ़ आने वाले है तो ऐसे में उनका स्वागत करने के लिए हाटी समुदाय के लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होंगे। उन्होंने कहा कि इसी के मद्देनजर आज सोलन हाटी समिति की बैठक रखी गई है। जिसमें उनके इस कार्यक्रम को लेकर रणनीति बनाई गई है।
