By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: CM बोले.. प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग भ्रष्ट गति से नहीं कर रहा काम… जल्द होंगी दो परीक्षाएं आयोजित
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > CM बोले.. प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग भ्रष्ट गति से नहीं कर रहा काम… जल्द होंगी दो परीक्षाएं आयोजित
himachalpolitical

CM बोले.. प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग भ्रष्ट गति से नहीं कर रहा काम… जल्द होंगी दो परीक्षाएं आयोजित

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/01/20 at 10:52 PM
Share

हमीरपुर:अरविन्द सिंह (TSN)-हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग द्वारा जल्द ही दो परीक्षाएं आयोजित की जाएगी जिसमें पारदर्शी तकनीक के साथ परीक्षाएं आयोजित होगी । भोरंज विधानसभा क्षेत्र के कंजयाण में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के धीमी गति से काम करने के प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गति धीमी होना गलत बात नहीं है, लेकिन आयोग पूर्व की तरह भ्रष्ट गति से काम नहीं कर रहा है ।

घोषित परीक्षा परिणाम पर जल्द ही नियुक्ति पत्र किए जाएंगे जारी

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार युवाओं को काबलियत के आधार पर रोजगार उपलब्ध करवाने की दिशा में काम कर रही है । मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के द्वारा जल्द ही विभिन्न परीक्षा परिणाम को भी जल्द घोषित कर दिया जाएगा । उन्होंने कहा की जिन परीक्षाओं के परिणाम घोषित हो चुके हैं उनको सरकार एक महीने के अंदर नियुक्ति पत्र भी जारी करने जा रही है ।

भोरंज विधानसभा क्षेत्र को दी करोड़ो की सौगात

मुख्यमंत्री ने आज भोरंज विधानसभा क्षेत्र में 128.52 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास और उदघाटन किए । उन्होंने जाहू में औद्योगिक क्षेत्र और जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह की आधारशिला रखी । इसके बाद वह सम्मू ताल में लगवाल्ती-बमसन पेयजल योजना, भुआणा नाला पुल और लोक निर्माण विभाग के मंडल कार्यालय भवन का उदघाटन किया और मालियां सधरियाण पेयजल योजना, जलशक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता कार्यालय एवं आवास, जलशक्ति विभाग की योजनाओ के सुदृढ़ीकरण कार्य, बस स्टैंड और सम्मू ताल के सौंदर्यीकरण कार्य की आधारशिला रखी। उन्होंने बस्सी अस्पताल के नए भवन का लोकार्पण किया ।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने कहा कि अपने दौरे के दौरान उन्होंने भोरंज विधानसभा क्षेत्र में लगभग डेढ़ सौ करोड रुपए की लागत से विभिन्न विकासात्मक कार्यों का शिलान्यास व उद्घाटन किया है जिसको लेकर उन्होंने विधायक सुरेश कुमार को वायदा किया था । उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकासात्मक कार्यों को गति प्रदान करने के लिए लगातार काम कर रही है ।

भाजपा के तीनों सांसदों द्वारा प्रदेशहित की अनदेखी की गई

लोकसभा चुनाव के प्रश्न पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि परिस्थितियों के अनुसार ही लोकसभा चुनाव में मुद्दों को लेकर पार्टी जनता के बीच जाएगी । उन्होंने कहा कि भाजपा के तीनों सांसदों के द्वारा प्रदेशहित की अनदेखी की गई और सरकार द्वारा पेश किए गए 10000 करोड़ के वित्तीय नुकसान की राहत राशि जारी करने में भी अड़ंगा फसाया जा रहा है । उन्होंने कहा कि सांसदों को आपदा प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा होने की आवश्यकता है लेकिन वह इसमें पूरी तरह से लोगों के हितों के खिलाफ काम कर रहे हैं ।

TAGGED: CM Sukhwinder Singh, Hamirpur kanjayaan, sarakaar gaanv ke dvar
Chandrika January 20, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article BJP वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने 34 साल पहले हुई भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिती को किया याद.. कहा ये
Next Article लुधियाना के कारोबारी हेमंत सूद ने पीएम मोदी को मिला राम मंदिर का स्वरूप अपनाया
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

इस बार शनि जयंती पर विशेष संयोग, भव्य तरीके से सजाया गया छोटी काशी का शनिधाम

Ago

हिमाचल में 11 मई से फिर बदलेगा मौसम, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Ago

महिलाओं की सुविधा से समझौता नहीं, KNH पर बोलीं प्रतिभा सिंह

Ago

शिमला में दर्दनाक हादसा, आग की चपेट में आने से नेपाली युवक की मौत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?