सोलन :योगेश शर्मा- हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज एक दिवसीय सोलन जिला के दौरे पर रहे, जहां उन्होंने सोलन सेब एवं फल मंडी का लोकार्पण किया । इस मंडी को 9 करोड़ 88 लाख की लागत से तैयार किया गया है । वही सीएम सुक्खू ने आज परवाणु में भी टर्मिनल मंडी का उद्घाटन किया है ,जिसकी लागत कुल 18 करोड़ 50 लाख है। सीएम सुक्खू के साथ इस दौरान हिमाचल प्रदेश के कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार,स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल सीपीएस संजय अवस्थी,विधायक कसौली विनोद सुल्तानपुरी, विधायक चिंतपूर्णी सुदर्शन सिंह बबलू मौजूद रहे।
बागवानी क्षेत्र में बदलाव करने के लिए बना रहे योजनाएं
सीएम सुक्खू ने इस दौरान कहा कि प्रदेश में उनकी सरकार व्यवस्था परिवर्तन को लेकर कार्य कर रही है और बागवानों के हितों को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का विस्तार किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि प्रदेश में इन दिनों सेब सीजन चला हुआ है और बागवानों को किस तरह से सुविधा प्रदान की जा सकती है इसको लेकर कार्य सरकार कर रही है।
सीएम सुक्खू ने कहा कि कृषि में काफी बदलाव करने के लिए हम कार्य कर रहे है । वहीं बागवानी के क्षेत्र में हम बदलाव करने के लिए योजनाएं बना रहे है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बारिश से आपदा ने गहरे जख्म हिमाचल को दिए है। उन्होंने कहा कि बारिश से कई लोगों को काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि पहले फौरी राहत 5000 दी जाती थी, अब उसे हमारी सरकार ने बढ़ाकर 1 लाख कर दिया है।
