चम्बा:मंजूर पठान(TSN)-हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने एक दिवसीय चुनावी दौरे के दौरान डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के सलूणी पहुंचे.उन्होंने यहां विशाल जनसभा को संबोधित किया और इस दौरान चंबा कांगड़ा कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा के लिए लोगों से वोट मांगे.वहीं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर जमकर जुबानी ह*मला भी बोला.
सरकार चुनाव के बाद भी महिलाओं को 1500 महीने राशि देना रखेगी जारी
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने 15 महीने पहले एक स्वच्छ सरकार प्रदेश में चुनी लेकिन हमारी सरकार को गिराने का प्रयास कुछ बिकाऊ विधायकों के साथ मिलकर जयराम ठाकुर करते रहे,लेकिन वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हुए हैं.उन्होंने चंबा कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा के लिए वोट की अपील भी की.उन्होंने कहा हमने हिमाचल प्रदेश के एक लाख 35 हजार कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ दिया है,इसके अलावा हमने महिलाओं को ₹1500 महीना देने की बात भी की है लेकिन इसका विरोध भी जयराम ठाकुर करते रहे।मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की मजबूत सरकार है जो प्रदेश के लोगों के लिए कई तरह के कदम उठा रही है.उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करके एक लाख 35 हजार कर्मचारियों को लाभ दिया है.इसके अलावा कई अन्य योजनाओं पर कार्य हो रहा है लेकिन उसका भी नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर चुनाव आयोग में शिकायतें कर रहे हैं,जिससे सब जाहिर होता है कि यह लोग महिलाओं के लिए कितने हितेषी हैं.उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग पर भी यह लोग दबाव डाल रहे हैं कि 1500 महिलाओं को ना दिया जाए और उसकी किस्त जारी न हो लेकिन हमारी सरकार चुनाव के बाद भी महिलाओं को यह राशि जारी करेगी,ताकि महिलाओं को इसका लाभ मिल सके।
