शिमला,संजु चौधरी(TSN)-हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री की सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली दौरे से वापस लौटे.हिमाचल प्रदेश विधानसभा में चल रहे बजट सत्र में शामिल होने के लिए विधानसभा पहुंचे.मुख्यमंत्री ने प्रेस से बातचीत करते हुए कहा कि दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से उन्होंने मुलाकात की.इस दौरान उन्होंने गृह मंत्री से केंद्र से जल्द PDNA जारी करने और नशे की समस्या को लेकर चर्चा की.
गृह मंत्री की ओर से दिया गया आश्वासन
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि दिल्ली में उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की.इस दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृहमंत्री से साल 2023 24 के लिए PDNA की राशि जल्दी जारी करने की मांग की है.साथ ही उन्होंने नशे की समस्या पर भी गृह मंत्री से चर्चा की है. मुख्यमंत्री ने कहा कि गृह मंत्री की ओर से उन्हें आश्वासन दिया गया है.वहीं,संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में हिमाचल कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटिल प्रदेश दौरे पर आई थीं।उन्होंने सभी नेताओं और कैबिनेट मंत्रियों से चर्चा की है।जैसे ही हाईकमान से मंजूरी मिलेगी,एक मजबूत संगठन बनाया जाएगा.वहीं, शिमला के जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर आज सुबह एक संभावित हादसा टलने की घटना पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी मिली है।उन्होंने कहा कि वे इस मामले को लेकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से बात करेंगे ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
