राहुल चावला,धर्मशाला-शीतकालीन प्रवास के पहले दिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने धर्मशाला में तीन करोड़ 16 लाख 18 हजार की लागत से निर्मित जिला परिषद भवन तथा मीटिंग हॉल का शुभारंभ किया.साथ ही पुलिस लाइन में महिला पुलिस थाना का शुभारंभ भी किया।
सीएम ने स्टेडियम रोड पर 3 करोड़ 40 लाख की लागत से निर्मित होने वाले धौलाधार फूड स्टीट मार्किट का शिलान्यास भी किया।इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने मैकलोडगंज में 3 करोड़ 42 लाख की लागत से निर्मित क्षेत्रीय पर्वतारोहण केंद्र के हॉस्टल का शुभारंभ किया।मुख्यमंत्री सुक्खू इसके उपरांत शाम को मिनी सचिवालय में लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
