भावना शर्मा, शिमला: आम आमदी पार्टी के नेता की ओर से महर्षि वाल्मीकि पर की गई टिप्पणी से दलित संगठन भड़क गए है। इन संगठनों ने गुरुवार को शिमला एसपी को ज्ञापन सौंप कर मामला दर्ज करने की मांग उठाई । इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि उक्त नेता की गिरफ्तारी नहीं की गई तो समुदाय के लोग उग्र आंदोलन करेंगे।।
भीम आर्मी एकता मिशन के प्रदेशाध्यक्ष रवि दलित ने बताया कि आम आदमी पार्टी के प्रभारी की ओर से इस तरह के शब्दों का चयन करना शोभा नहीं देता। वाल्मिकी हमारे गुरु है उनका अपमान बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बारे में बाहरी राज्य में भी हमारे संगठन की ओर से प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया जा रहा है और प्रभारी की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण पर पुलिस प्रशासन की ओर से यदि कोई कार्रवाई नहीं होती तो सभी संगठन एकजुट होकर आंदोलन का रास्ता इख्तियार करेंगे।
