By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: केंद्रीय योजनाओं के स्टेटस की केंद्रीय मंत्री ने ली जानकारी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > केंद्रीय योजनाओं के स्टेटस की केंद्रीय मंत्री ने ली जानकारी
himachal

केंद्रीय योजनाओं के स्टेटस की केंद्रीय मंत्री ने ली जानकारी

admin
admin 4 Min Read
Updated 2022/09/23 at 2:55 PM
Share

राकेश, ऊना: केंद्र प्रायोजित विभिन्न परियोजनाओं ओर योजनाओं की कार्य प्रगति संबंधी समीक्षा बारे ऊना में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने वर्चुअली की। बैठक के दौरान अनुराग ठाकुर ने पीजीआई सेटेलाइट सेंटर, ट्रिपल आईटी सलोह, दौलतपुर मरवाड़ी रेलवे लाइन प्रोजेक्ट तथा केंद्रीय विद्यालयों के अलावा केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओं की कार्य प्रगति बारे विस्तृत जानकारी हासिल की।

इस मौके पर अनुराग ठाकुर ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह केंद्र प्रायोजित परियोजनाओं तथा योजनाओं से संबंधित कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी कार्य संबंधी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें ताकि जनहित में चलाई जा रही योजनाएं का वास्तविक लाभ आम आदमी तक पहुंच सके।

बैठक में सर्वप्रथम उपायुक्त राघव शर्मा ने केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर का स्वागत किया तत्पश्चात पीजीआई सेटेलाइट सेंटर के निदेशक संजय अग्रवाल ने सेटेलाइट सेंटर के भवन निर्माण कार्य संबंधी प्रगति बारे विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट की 303 करोड़ की डीपीआर स्वीकृत हुई है तथा 255 करोड रुपए से बनने वाले भवन की टेंडर प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। उन्होंने बताया कि भवन निर्माण के लिए 2 वर्ष की समय सीमा तय की गई है तथा अक्तूबर 2024 तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने ट्रिपल आईटी सलोह, दौलतपुर-मरवाड़ी रेलवे प्रोजेक्ट तथा केंद्रीय विद्यालय के संबंध में भी संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी हासिल की।

बैठक में उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग देवेंद्र चंदेल ने बताया कि मिड डे मील योजना के तहत पहली से आठवीं कक्षा तक पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों को जिला में उच्च गुणवत्ता का भोजन प्रदान किया जा रहा है इसके अलावा सरकारी प्राथमिक पाठशालाओं में आरंभ की गई प्री प्राइमरी कक्षाओं के 3276 बच्चों को भी मिड डे मील प्रदान किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ मंजू बहल ने ऊना जिला में आयुष्मान योजना के तहत अब तक 12 करोड 10 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। उन्होंने हिम केयर तथा टीवी मुक्त अभियान सहित स्वास्थ्य विभाग से संबंधित कई महत्वपूर्ण पहलुओं बारे भी जानकारी सांझा की। नेशनल हाईवे के अधिशासी अभियंता ने राष्ट्रीय राजमार्गों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित लठियानी मंदली पुल की 624 करोड रुपए की डीपीआर संबंधित मंत्रालय को आगामी कार्यवाही के लिए भेज दी गई है। डीआरडीए के परियोजना अधिकारी संजीव ठाकुर ने स्वच्छ भारत मिशन तथा सांसद आदर्श ग्राम योजना, आरटीओ ऊना ने दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों बारे विस्तृत जानकारी दी।

बैठक में चिंतपूर्णी के विधायक बलवीर सिंह, सामान्य उद्योग निगम के उपाध्यक्ष प्रोफेसर रामकुमार ने भी अपने क्षेत्रों से संबंधित विकास कार्यों बारे अनुराग ठाकुर से वर्चुअली संवाद किया।

admin September 23, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article महर्षि वाल्मीकि पर की टिप्पणी,एसपी को ज्ञापन सौंप गिरफ्तारी की उठाई मांग
Next Article बारालाचा दर्रा में ताजा बर्फबारी, रात को रोकी गई है वाहनों की आवाजाही
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

2 साल से तैयार मेडिकल कॉलेज अब तक शुरू नहीं,अनुराग ठाकुर ने देरी पर उठाए सवाल

Ago

अध्ययन अवकाश पर सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा पूरा वेतन, राज्य सरकार ने बदले नियम

Ago

आना में 60 लाख से बनी सब्जी मंडी का उद्घाटन, चुराह के किसानों-बागवानों को मिलेगा बड़ा लाभ

Ago

मानवता का अनूठा उदाहरण: चिंतपूर्णी में घायल बैल को मिला नया जीवन

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?