मंडी,धर्मवीर(TSN)-आज मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं।सीएम सुक्खू ने जहां शिमला ओक ओवर में केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उनका जन्मदिन मनाया गया।कांग्रेस कमेटी और जिला प्रशासन ने मंडी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान चिल्ड्रन ऑफ दी स्टेट के साथ सीएम सुक्खू का जन्मदिन मनाया।इस कार्यक्रम में विशेष रूप से बाल आश्रम डैहर और बाल गृह तल्याड़ के 100 से अधिक बच्चों को आंमत्रित किया गया था।
एपीएमसी चेयरमैन संजीव गुलेरिया ने बच्चों के साथ काटा केट
इस मौके पर एपीएमसी चेयरमैन संजीव गुलेरिया ने चिल्ड्रन ऑफ दी स्टेट के साथ बड़ा केक काटकर सीएम सुक्खविंदर सिंह सुक्खू का जन्मदिन मनाया।इस मौके पर विभिन्न समाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।एपीएमसी चेयरमैन मंडी संजीप गुलेरिया ने बताया कि इस कार्यक्रम में बाल आश्रम डैहर से 91 और बाल गृह तल्याड़ से 19 बच्चे उपस्थित रहे।जिसमें इन सभी बच्चों को उनकी ओर से उपहार भी भेंट किए गए।कार्यक्रम के अंत में सभी ने चिल्ड्रन ऑफ दी स्टेट बच्चों के साथ डीजे की धुनो पर खूब डांस भी किया। इस मौके पर सभी के लिए मंडयाली धाम का आयोजन किया गया था,जिसका भी सभी ने भरपूर आनंद लिया।
