By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति पर कांग्रेस का वार, कहा भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा का चेहरा हुआ बेनकाब
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति पर कांग्रेस का वार, कहा भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा का चेहरा हुआ बेनकाब
himachalpolitical

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति पर कांग्रेस का वार, कहा भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा का चेहरा हुआ बेनकाब

admin
admin 4 Min Read
Updated 2023/04/25 at 11:42 PM
Share
अरविंदर सिंह,हमीरपुर: भाजपा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष पद पर डॉ.राजीव बिंदल की नियुक्ति की गई हैं। अध्यक्ष पद पर डॉ. बिंदल की नियुक्ति पर कांग्रेस सवाल खड़े कर रही हैं। कांग्रेस मुद्दे को लेकर भाजपा को घेर रही हैं। भाजपा ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर दो बार पद मुक्त किए राजीव बिंदल को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस पार्टी प्रदेश मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा के जीरो टॉलरेंस का मुद्दा जनता के सामने बेनकाब हुआ हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में कितना अंतर है यह इस नियुक्ति से साफ जाहिर हुआ हैं। वहीं प्रेम कौशल ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के  राहुल गांधी से माफी मांगने वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने कुछ गलत नहीं बोला है इसलिए वह माफी क्यों मांगे। प्रेम कौशल ने कहा कि माफी तो केवल सावरकर और अनुराग ठाकुर ने कोर्ट से मांगी हैं।
हमीरपुर में पत्रकार वार्ता करते हुए कांग्रेस प्रदेश मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष कौन हो यह उनका आंतरिक मामला है लेकिन दो बार भ्रष्टाचार के मुद्दे पर पद से हटाए गए राजीव बिंदल को पुनः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया जाने पर पार्टी को इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए। कौशल ने कहा कि पीपीई किट और सैनिटाइजर घोटाले में जिस तरह से राजीव बिंदल का नाम सामने आया था उसके बाद उन्हें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया जाना भाजपा की कथनी व करनी में अंतर को स्पष्ट करता हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बात करती है लेकिन इस मुद्दे पर अब कुछ नहीं कह रही हैं।
कांग्रेस प्रदेश मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उस समय भी इस मुद्दे को जोरों से उठाया था और अब पार्टी प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री से कोविड-19 के दौरान हुए भ्रष्टाचार पर जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग करेगा।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के की ओर से राहुल गांधी से माफी मांगने के बयान पर प्रेम कौशल ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने कुछ भी गलत नहीं बोला हैं। उन्होंने केवल भ्रष्टाचारियों को बेनकाब किया है जिसके लिए उन्हें माफी मांगने की आवश्यकता नहीं हैं  वहीं उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर की ओर से गलत हलफनामा देने पर सुप्रीम कोर्ट में माफी मांगी गई थी जो सभी को पता हैं।
वहीं नगर निगम चुनाव में जीत का दावा करते हुए प्रेम कौशल ने कहा कि पार्टी इन चुनावों में पूरे दमखम के साथ उतर रही हैं और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार की ओर से जनकल्याण में किए गए कार्यों से जनता को लाभ पहुंचा हैं, जिसका फायदा पार्टी को इन चुनावों में मिलेगा और पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ नगर निगम शिमला का चुनाव जीतेगी।
TAGGED: appointment, BJP, congress, Corruption, exposed, hamirpur, state president
admin April 25, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article ऊना में इनरव्हील क्लब ने बांटा मिड डे मील का राशन, वर्कर्स को भी दी आर्थिक मदद
Next Article धोखेबाज हैं प्रदेश की कांग्रेस सरकार, पांच महिने में एक भी गारंटी नहीं की पूरी:रणधीर शर्मा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर डैकवां स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Ago

मोइन शनि देव मंदिर में श्रद्धा का सैलाब, भव्य आयोजन में गूंजे भक्ति गीत

Ago

आतंकवाद विरोधी मोर्चे के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में नवाया शीश, व्यवस्थाओं को सराहा

Ago

कैप्टन अतुल शर्मा को मिली ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा हिमाचल प्रदेश की कमान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?