संजु चौधरी, शिमला: शिमला में नगर निगम चुनावों को लेकर सियासत तक पूरी तरह से गर्मायी हुई हैं। भाजपा और कांग्रेस की ओर से नगर निगम चुनावों को लेकर अपने दृष्टि पत्र जारी कर दिए गए हैं। एक और जहां कांग्रेस भाजपा को उनके दृष्टि पत्र को लेकर घेर रही है तो वहीं कांग्रेस की और से दृष्टि पत्र जारी करने के बाद भाजपा कांग्रेस पर हमलावर हो गई हैं। भाजपा ने कांग्रेस पर गारंटीयों को लेकर बड़ा हमला बोला हैं भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर कांग्रेस सरकार को धोखेबाज करार देते हुए प्रदेश की जनता के साथ धोखा करने का आरोप जड़ते हुए कहा कि कांग्रेस नगर निगम शिमला चुनावों में भी झूठी घोषणाएं करेगी,लेकिन शिमला की जनता इसबार बहकावे में आने वाली नहीं हैं।
भाजपा मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार धोखेबाज हैं। कांग्रेस ने गारंटियों के नाम पर प्रदेश की जनता से धोखा किया हैं। 5 महीने बाद भी ओपीएस की नोटिफिकेशन के अलावा कुछ नहीं हुआ हैं । हर महिला को 15 सौ रुपए प्रतिमाह देने की बात कांग्रेस ने कही लेकिन अब कुछ एक महिलाओं को जिन्हें पहले ही कोई पेंशन मिल रही है उसमें कुछ पैसे ऐड कर देने की बात कही जा रही हैं। 5 लाख युवाओं को रोजगार देने के बजाके विभिन्न विभागों में आउट सोर्स पर लगे युवाओं का रोजगार छिना गया हैं।
प्रदेश को कर्जमुक्त और व्यवस्था परिवर्तन करने के नाम पर सत्ता में आने के बाद पांच महीने में छह हजार कर्ज कांग्रेस ने ले लिया हैं। कांग्रेस सरकार इसी तरह नगर निगम शिमला के चुनाव के लिए भी झूठी गारंटीयां देने जा रही हैं, जिस पर कोई विश्वास नहीं करेगा।
रणधीर शर्मा ने भाजपा के मेनिफेस्टो को लेकर कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे सवालों के जवाब में कहा कि बीजेपी किस तरह से 40 हजार लीटर मुफ्त पानी देगी उसकी चिंता कांग्रेस को नहीं करनी चाहिए। इसके लिए रिसोर्स जनरेट कर आय बढ़ाने का काम किया जाएगा। बीजेपी ने पहले भी नगर निगम में रहते हुए बेहतरीन काम किया हैं।
