By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सोलन के ममलीग में कॉलेज खोलने के श्रेय को लेकर कांग्रेस-भाजपा में लगी होड़
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सोलन के ममलीग में कॉलेज खोलने के श्रेय को लेकर कांग्रेस-भाजपा में लगी होड़
himachal

सोलन के ममलीग में कॉलेज खोलने के श्रेय को लेकर कांग्रेस-भाजपा में लगी होड़

admin
admin 4 Min Read
Updated 2022/09/29 at 1:42 PM
Share

सोलन/योगेश शर्मा: सोलन निर्वाचन क्षेत्र के ममलीग में खोले गए कालेज को लेकर कांग्रेस व भाजपा में श्रेय लेने का होड़ लग गई है। भाजपा जहां इसका श्रेय जयराम सरकार को दे रही है।वहीं कांग्रेस के विधायक कर्नल धनीराम शांडिल ने इसका पूरा श्रेय पूर्व कांग्रेस सरकार काे दिया है। उनका कहना है कि जयराम सरकार ने तो पांच वर्षों तक इस कालेज को लटकाए रखा जैसे ही विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आया तो सरकार को इस कालेज की याद आ गई। वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने तो मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करने के लिए ममलीग में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें सोलन भाजपा के बड़े नेताओं सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

भाजपा का आरोप है कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने ममलीग की अनदेखी करते हुए शिमला ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र के पवाबो में कालेज खोल दिया था। हैरानी की बात यह है कि उस समय के केबिनेट मंत्री व सोलन के वर्तमान विधायक कर्नल धनीराम शांडिल ने इसका विरोध के स्थान पर चुप्पी साधे रखी। इस निर्वाचन क्षेत्र से सोलन निर्वाचन क्षेत्र की करीब 10 पंचायतों को ही नहीं बल्कि अर्की निर्वाचन क्षेत्र की 3, कसौली निर्वाचन क्षेत्र की 4 तथा शिमला ग्रामीण की साथ लगती पंचायतों को भी लाभ मिलना था लेकिन पूर्व कांग्रेस सरकार ने राजनीति के चलते इस क्षेत्र की अनदेखी की और ममलीग को कालेज से वंचित रखा।

ये बोले पूर्व मंत्री व सोलन विधायक कर्नल धनीराम शांडिल

दूसरी ओर सोलन के विधायक व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कर्नल धनीराम शांडिल ने बताया कि उन्होंने अक्तूबर 1999 से ममलीग में कालेज खाेलने की मुहिम भी शुरू की थी। इसके लिए जमीन की तलाश भी की थी। पूर्व कांग्रेस सरकार में ही ममलीेग में कॉलेज खोलने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। यह ठीक है कि शिमला ग्रामीण के पवाबों में पहले कालेज खुल गया था । इसके बाद इसकी ममलीग में कालेज खाेलने की प्रक्रिया शुरू हो गई । इसी बीच वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव हो गए। जयराम सरकार को तो केवल कालेज को खोलना था। हैरानी की बात यह है कि जिस कालेज को खोलने की सारी औपचारिकता पूर्व कांग्रेस सरकार के समय में पूरी हो गई थी, जयराम सरकार ने उसे खोलने में 5 साल लगा दिए। भाजपा सरकार ने तो इस कालेज का लटकाया है। बुधवार को ममलीग में कालेज खोलने की केबिनेट से मंजूरी मिल गई है लेकिन सरकार से आग्रह कि इस कालेज को जल्द भी खोले नहीं तो यह महज चुनावी स्टंट बनकर रह जाएगा।

ये बोले भाजपा नेता तरसेम भारती

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य तरसेम भारती ने बताया कि ममलीग में कालेज जयराम सरकार की देन है। कांग्रेस विधायक कर्नल धनीराम शांडिल व पूर्व कांग्रेस सरकार की अनदेखी के चलते यह क्षेत्र कालेज से वंचित रहा। ममलीग में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तरसेम भारती, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविन्द्र परिहार व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमारी शीला सहित कई नेता उपस्थित थे।

admin September 29, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article 2 अक्तूबर को मुख्यमंत्री का कुटलैहड़ दौरा, गोबिंद सागर में जल क्रीड़ाओं का करेंगे शुभारंभ
Next Article मुख्यमंत्री का ऊना प्रवास तैयारियों को लेकर सत्ती ने की समीक्षा बैठक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पहले दिन नामांकन प्रक्रिया शुरू: 7 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, कांग्रेस के 6 प्रत्याशी मैदान में

Ago

मंडी के अधिवक्ता नरेंद्र गुलरिया ने फिर लहराया परचम, बार काउंसिल में दोबारा चुने गए सदस्य

Ago

मंडी नगर निगम चुनाव: पहले दिन केवल एक प्रत्याशी ने भरा नामांकन

Ago

हमीरपुर डिवीजन में 37 हजार से अधिक हिम बस कार्ड बने, आवेदन की तिथि 31 मई तक बढ़ी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?