By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: 2 अक्तूबर को मुख्यमंत्री का कुटलैहड़ दौरा, गोबिंद सागर में जल क्रीड़ाओं का करेंगे शुभारंभ
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > 2 अक्तूबर को मुख्यमंत्री का कुटलैहड़ दौरा, गोबिंद सागर में जल क्रीड़ाओं का करेंगे शुभारंभ
himachalpoliticalpolitical

2 अक्तूबर को मुख्यमंत्री का कुटलैहड़ दौरा, गोबिंद सागर में जल क्रीड़ाओं का करेंगे शुभारंभ

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/09/29 at 1:32 PM
Share

राकेश, ऊना: आगामी 2 अक्टूबर को मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर कुटलैहड़ विस क्षेत्र के प्रवास पर होंगें। अपने इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री गोबिंद सागर झील में जल क्रीड़ाओं का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट चुका है। वहीं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित प्रवास की तैयारियों के संबंध में बुधवार को एक बैठक बुलाई। बैठक में राघव शर्मा ने सभी अधिकारियों को सीएम जय राम ठाकुर के प्रस्तावित दौरे की तैयारियां निश्चित समय सीमा के भीतर पूरी करने के निर्देश दिए।

राघव शर्मा ने कहा कि गोबिंद सागर झील में जल क्रीड़ाएं आरंभ करने के लिए कुटलैहड़ पर्यटन विकास सोसाइटी (केटीडीएस) ने पूरी तैयारियां कर ली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर अपने प्रवास के दौरान करोड़ों रुपए की परियोजनाओं के शिलान्यास एवं उद्घाटन भी करेंगे। इसके लिए सभी विभाग प्रस्तावित उद्घाटनों एवं शिलान्यासों की सूची भेजें ताकि उस पर आगामी कार्यवाही की जा सके। डीसी ने कहा कि विभिन्न परियोजनाओं की सौगात देने के बाद मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर अंदरौली में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

बैठक में एसडीएम बंगाणा योगराज धीमान, सहायक आयुक्त वीरेंद्र शर्मा, परियोजना अधिकारी संजीव ठाकुर, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी शशि धीमान, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग एके बंसल, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार, डीएफओ मृत्युंजय माधव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

TAGGED: Election, himachal, political
admin September 29, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article टैक्सी चालक की बेटी ने चमकाया प्रदेश का नाम, परीक्षा में किया टॉप
Next Article सोलन के ममलीग में कॉलेज खोलने के श्रेय को लेकर कांग्रेस-भाजपा में लगी होड़
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

भगवान दास शास्त्री बने सीनियर सिटीजन कौंसिल हमीरपुर के नए प्रधान

Ago

ठमाणी के पास भीषण सड़क हादसा: ट्राला जीप–ट्रक टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

Ago

धर्मशाला में 27 अप्रैल से सजेगा फुटबॉल का महाकुंभ, देशभर की टीमें लेंगी हिस्सा

Ago

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासत तेज, भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?