बीबीएन/जगत सिंह: नालागढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी बावा हरदीप सिंह ने शुक्रवार को चंगर क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों का दौरा कर अपने पक्ष में समर्थन जुटाया। नालागढ़ क्षेत्र को विकास के नाम पर नंबर वन बनाने पर गुलाबपुरा सोड़ी गांव में लोगों ने बावा हरदीप सिंह को लड्डुओं में तोलकर उनका मान सम्मान किया। इस मौके पर उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में नालागढ़ के विकास की अनदेखी हुई है।

लोग मंहगाई, सिलेण्डर के बढ़ते दाम, बेरोजगारी के चलते खुलकर कांग्रेस का समर्थन कर रहे है। उन्होंने कहा कि नालागढ़ की जनता इतिहास रचने जा रही है और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है और नालागढ़ से भी कांग्रेस का विधायक बनाने के लिए लोग दिल लोग कर समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में उन्होंने नालागढ़ का जमकर विकास करवाया। लोगों को कामगार बोर्ड की हर सुविधा दिलवाने का कार्य किया। इसी के चलते हर घर से लोग निकलकर कांग्रेस का समर्थन कर रहे हैं।

